संजय अध्यक्ष व धनंजय बने निर्विरोध सचिव

धनबाद : मिश्रित भवन चौक स्थित आयकर भवन में आयकर कर्मचारी महासंघ ग्रुप सी की नई कार्यकाि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 01:28 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 01:28 PM (IST)
संजय अध्यक्ष व धनंजय बने निर्विरोध सचिव
संजय अध्यक्ष व धनंजय बने निर्विरोध सचिव

धनबाद : मिश्रित भवन चौक स्थित आयकर भवन में आयकर कर्मचारी महासंघ ग्रुप सी की नई कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। ग्रुप-सी के कुल 75 कर्मचारियों में से 74 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। एक मत निरस्त कर दिया गया। एक घंटे से अधिक चली चुनाव प्रक्रिया में सिर्फ एक पद पर चुनाव हुआ, शेष तीन पद निर्विरोध घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार और संतोष कुमार दूबे में सीधी टक्कर हुई। इसमें 52 मतों के साथ संजय कुमार अध्यक्ष बने। संतोष कुमार दूबे को 22 मत मिले। इसी तरह सचिव पद पर धनंजय शर्मा निर्विरोध चुने गए। संयुक्त सचिव के लिए प्रकाश कामती और कोषाध्यक्ष के लिए आकाश निर्विरोध रहे। कार्यालय अधीक्षक टीडीएस अश्विनी कुमार और आयकर निरीक्षक टीडीएस सुनील चौधरी ने चुनाव कमिश्नर के रूप में चुनाव संपन्न कराया। नवनिर्वाचित सचिव संजय कुमार ने बताया कि एनपीएस यानी नई पेंशन स्कीम को लागू कराना ही महासंघ का मुख्य उद्देश्य है।

chat bot
आपका साथी