आइआइटी आइएसएम के टेक फिएस्टा कंसेटो में दिखेगा देशभर के टेक्नोक्रेट का उत्कृष्ट प्रदर्शन

मैकेनिकल इंजीनियरिंग पेट्रोलियम इंजीनियरिंग और खनन इंजीनियरिंग के विभाग भी अपना प्रदर्शन करेंगे। कंसेटो के आयोजकों ने अपील की है इस कार्यशाला में विशेषज्ञों की टीम से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। सभी आएं और इसका लाभ लें।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Mon, 17 Oct 2022 07:12 PM (IST) Updated:Mon, 17 Oct 2022 07:12 PM (IST)
आइआइटी आइएसएम के टेक फिएस्टा कंसेटो में दिखेगा देशभर के टेक्नोक्रेट का उत्कृष्ट प्रदर्शन
विशेषज्ञों की टीम से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। सभी आएं और इसका लाभ लें।

जागरण संवाददाता, धनबाद: कोविड की वजह से लगभग दो वर्षों से आइआइटी आइएसएम का टेक फिएस्टा कंसेटो का आयोजन नहीं हो पा रहा था। इस बार धूमधाम के साथ इसका आयोजन किया जा रहा है। टेक्नो मैनेजमेंट फेस्ट आइआइटी आइएसएम की ओर से कंसेटो ऑगमेंटेड - रियलिटी बियॉन्ड विज़न विषय पर 21 से 23 अक्टूबर तक होने जा रहा है। कंसेटो पूर्वी भारत के सबसे बड़े टेक्नो मैनेजमेंट फेस्ट में से एक है। इसमें देशभर के विभिन्न तकनीकी संस्थानों के टेक्नोक्रेट उपस्थित होकर अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं। यह सभी टेक्नोफाइल्स को व्यावहारिक समस्याओं के साथ तकनीकी ज्ञान को संयोजित करने की उनकी क्षमता का परीक्षण करने के लिए डिजाइन किए गए विभिन्न क्यूरेटेड ब्रेनस्टॉर्मिंग इवेंट्स और प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने तकनीकी कौशल का प्रदर्शन करने का मंच प्रदान करता है। इस आयोजन में साइंस के विभिन्न क्षेत्रों के छात्र शामिल होंगे। इनमें प्रोग्रामिंग, रोबोटिक, सॉफ्टवेयर डिजाइनिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और बहुत कुछ शामिल है। इस वर्ष का थीम वर्चुअल रियलिटी पर है। मैकेनिकल इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम इंजीनियरिंग और खनन इंजीनियरिंग के विभाग भी अपना प्रदर्शन करेंगे। कंसेटो के आयोजकों ने अपील की है इस कार्यशाला में विशेषज्ञों की टीम से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। सभी आएं और इसका लाभ लें। इसमें नवोदित उद्यमियों को अपने उत्पाद का प्रदर्शन करने का मंच भी मिलेगा। सभी कार्यक्रम आयोजन आइएसएम परिसर में होंगे।

वास्तविकता और वर्चुअल वास्तविकता से संबंधित जानकारी

कांसेटो 2022 में ढेर सारे तकनीकी कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं, अतिथि व्याख्यान, पेपर प्रस्तुतियां और प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही इस वर्ष आइआइटी आइएसएम के नवीनतम तकनीकी क्लबों और हाल ही में स्थापित अनुसंधान केंद्रों एवं प्रयोगशालाओं के सहयोग से संवर्धित वास्तविकता और वर्चुअल वास्तविकता आदि से संबंधित तकनीकी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसमें 100 विभिन्न कालेज एवं तकनीकी संस्थान के लगभग तीन हजार प्रतिभागी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

chat bot
आपका साथी