जबले देही में खून बा, उठा ना धरेब : बच्चा सिंह

अपने भतीजे पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की असामयिक मौत से झारखंड के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह पूरी तरह टूट से गए हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Wed, 29 Mar 2017 05:13 AM (IST) Updated:Wed, 29 Mar 2017 06:50 AM (IST)
जबले देही में खून बा, उठा ना धरेब : बच्चा सिंह
जबले देही में खून बा, उठा ना धरेब : बच्चा सिंह

जागरण संवाददाता, धनबाद। अपने भतीजे पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की असामयिक मौत से झारखंड के पूर्व मंत्री बच्चा सिंह पूरी तरह टूट से गए हैं। एक सप्ताह से गहरे सदमे में डूबे हैं। चेहरा और शरीर टूटे-सूखे दरख्त सा नजर आता है। बावजूद, उन्होंने हिम्मत नहीं हारी है। 70 पार होने के बावजूद वह सूर्योदय (बच्चा सिंह के आवास का नाम) में बैठे-बैठे नीरज सिंह के हत्यारों को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई को लेकर चिंतन-मनन कर रहे हैं। बच्चा सिंह कहते हैं-जबले देही में खून बा उठा ना धरेब। सीबीआइ जांच करावे खातिर रांची-दिल्ली एक कर देब।

धनबाद के नीरज हत्याकांड के संदिग्धों का बिहार कनेक्शन

 पूर्व मंत्री ने मंगलवार को जागरण से बातचीत करते हुए साफ कहा कि नीरज सिंह समेत चार लोगों की हत्या संजीव सिंह (झरिया विधायक) और उनकी बहन किरण सिंह ने मिलकर कराई है। नीरज सिंह हत्या कोई छोटी-मोटी घटना नहीं है। स्टील गेट में आकर इस तरह हत्या का दुस्साह कोई तीसरा नहीं कर सकता है। कतरास मोड़ में संजीव के आदमी हैं। स्टील गेट में उनके आदमी हैं। बाहर के शूटरों के साथ मिलकर संजीव ने नीरज की हत्या की है।

बिहार से जुड़े धनबाद के नीरज हत्याकांड के तार, संदिग्धों की तलाश में पहुंची पुलिस

48 गोलियों से छलनी हुए थे धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह

chat bot
आपका साथी