HOLI-2020: कोयलांचल में किया गया होलिका दहन, रंग-गुलाल से खेली जा रही होली

होलिका दहन के अगले दिन होली मनाई जाती है और आज (मंगलवार) को मनाई जा रही है। सुबह से लेकर दोपहर तक रंगों और पानी से होली खेली जाएगी। शाम को अबीर और गुलाल की होली होगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 09 Mar 2020 01:59 PM (IST) Updated:Tue, 10 Mar 2020 07:17 AM (IST)
HOLI-2020: कोयलांचल में किया गया होलिका दहन, रंग-गुलाल से खेली जा रही होली
HOLI-2020: कोयलांचल में किया गया होलिका दहन, रंग-गुलाल से खेली जा रही होली

धनबाद, जेएनएन। धनबाद कोयलांचल में होली की धूम है। सोमवार की शाम मुहर्त के अनुसार शाम छह बजे से रात ग्यारह बजे के बीच होलिका दहन किया गया। धनबाद शहर के विभिन्न स्थानों के साथ ही सिंदरी, झरिया, कतरास, निरसा, चिरकुंडा, बाघमारा, बलियापुर आदि क्षेत्रों में होलिया जलाई गई। इस माैके पर लोगों में काफी उत्साह दिखा। परंपरागत रीति-रिवाज के अनुसार होलिया जलाई गई। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार होलिका दहन को छोटी होली के नाम से जाना जाता है।

होलिका दहन के अगले दिन होली मनाई जाती है और आज (मंगलवार) को मनाई जा रही है। सुबह से लेकर दोपहर तक रंगों और पानी से होली खेली जाएगी। शाम को अबीर और गुलाल की होली होगी। लोग एक-दूसरे से मिलकर होली की बधाई देंगे।

विधि-व्यवस्था को लेकर दंडाधिकारी और पुलिसकर्मी प्रतिनियुक्त 

जगह-जगह सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं । दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। गिरिडीह के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने स्वास्थ्य और अग्नि शमन विभाग को किसी भी अनहोनी से निपटने के लिए सतर्क रहने का निर्देश जारी किया है। उन्होंने जिले वासियों को होली की बधाई देते हुए भाईचारे के साथ रंगोत्सव मनाने की अपील की है। दूसरी तरफ धनबाद में होली में डीजे पर अश्लील गाना बजाने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। होली में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैैं। होली में कहीं भी विधि व्यवस्था की संकट उत्पन्न ना हो इसके लिए दंडाधिकारी के साथ जिले में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

क्यूआरटी का गठन 

डीएसपी के नेतृत्व में क्यूआरटी का गठन भी हुआ है। एसएसपी किशोर कौशल ने  पुलिस पदाधिकारियों को कई बिंदुओं पर दिशा दिशा निर्देश जारी किए हैं। खासकर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश जारी हुआ है। साथ ही,  गली मोहल्ले में आपत्तिजनक गाना बजाने तथा शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश जारी हुआ है। ट्रैफिक पुलिस को भी शहर में बैरीकेडिंग लगाकर वाहन चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश जारी हुआ है। एसएसपी ने जनता से अपील किया है कि होली शांति तथा सौहार्द्र वातारण में मनाएं। होली रंगों का त्योहार है पर जबरदस्ती किसी को रंग नहीं लगाए। अश्लील गाना नहीं बजाएं अन्यथा डीजे संचालक पर भी कार्रवाई की जाएगी।  

chat bot
आपका साथी