बगोदर-हजारीबाग रोड पर हाइवा ने बाइक सवार को राैंदा, विरोध में एक घंटे जाम रहा मुंबई मोड़

बालेश्वर बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। इसी क्रम में रास्ते में बिष्णुगढ़ की ओर से आ रहे हाइवा ने मुंबई मोड़ के पास बाइक को अपनी चपेट मे ले लिया।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 21 Mar 2020 11:54 AM (IST) Updated:Sat, 21 Mar 2020 11:54 AM (IST)
बगोदर-हजारीबाग रोड पर हाइवा ने बाइक सवार को राैंदा, विरोध में एक घंटे जाम रहा मुंबई मोड़
बगोदर-हजारीबाग रोड पर हाइवा ने बाइक सवार को राैंदा, विरोध में एक घंटे जाम रहा मुंबई मोड़

गिरिडीह, जेएनएन। बगोदर-हजारीबाग रोड पर मुंबई मोड़ के पास शनिवार को हाइवा की चपेट आने से बाइक सवार 45 वर्षीय बालेश्वर यादव की घटनास्थल पर ही माैत हो गई। वह हजारीबाग जिले के नावाडीह बाराघाट का रहने वाला था। इसके विरोध में स्थानीय लोगों ने बगोदर-हजारीबाग रोड जाम कर दिया। 

बालेश्वर बाइक से अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था। इसी क्रम में रास्ते में बिष्णुगढ़ की ओर से आ रहे हाइवा ने मुंबई मोड़ के पास बाइक को अपनी चपेट मे ले लिया। बाइस सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर बगोदर-हजारीबाग रोड को जाम कर दिया। सूचना पाकर घटनास्थल पर बगोदर विधायक विनोद कुमार सिंह पहुंचे। बगोदर के प्रखंड विकास पदाधिकारी रविन्द्र कुमार, अंचल अधिकारी आशुतोष कुमार ओझा, थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह भी पहुंचे थे।

अधिकारियों ने जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर करीब एक घंटे बाद जाम हटाया। बालेश्वर पेशे से राज मिस्त्री था। बगोदर पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है। 

chat bot
आपका साथी