ईसीआरकेयू में बना इतिहास, धनबाद मंडल के डीकेपाडेय एंड ग्रुप बिना लड़े जीते चुनाव

न चुनाव के लिए लंबी लाइन और न सिर फुटौव्वल सीधे ताजपोशी। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि जब बिना चुनाव के ही पूरे पैनल को निíवरोध चुन लिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 02:35 PM (IST) Updated:Tue, 10 Nov 2020 02:35 PM (IST)
ईसीआरकेयू में बना इतिहास, धनबाद मंडल के डीकेपाडेय एंड ग्रुप बिना लड़े जीते चुनाव
ईसीआरकेयू में बना इतिहास, धनबाद मंडल के डीकेपाडेय एंड ग्रुप बिना लड़े जीते चुनाव

धनबाद : न चुनाव के लिए लंबी लाइन और न सिर फुटौव्वल, सीधे ताजपोशी। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि जब बिना चुनाव के ही पूरे पैनल को निíवरोध चुन लिया गया। इतना ही नहीं धनबाद रेल मंडल के लिए यूनियन का सागठनिक चुनाव इस मायने में भी अहम हो गया कि यूनियन के अध्यक्ष धनबाद रेल मंडल के डीके पाडेय को चुना गया। पाडेय पहले कार्यकारी अध्यक्ष और वर्तमान में ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के अपर महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब वे पूर्व मध्य रेल के अध्यक्ष चुने गए हैं। उनके साथ ही उनकी पूरी टीम को निíवरोध चुन लिया गया। कुल 22 पदों में से धनबाद मंडल को छह महत्वपूर्ण पद मिले हैं। यूनियन का चुनाव निíवरोध हो जाने के कारण अब त्रिवाíषक अधिवेशन दो दिनों का ही होगा। पहले 11 से 13 नवंबर तक अधिवेशन और चुनाव की तिथि तय की गई थी। अब सिर्फ 11 और 12 को अधिवेशन का आयोजन होगा। पटना में आयोजित होनेवाले अधिवेशन में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा भी आ रहे हैं। उनकी मौजूदगी में ही विजेताओं की आधिकारिक तौर पर ताजपोशी होगी। पटना अधिवेशन के लिए मंगलवार की रात धनबाद से पटना जानेवाली गंगा-दामोदर एक्सप्रेस से धनबाद रेल मंडल से 100 प्रतिनिधि रवाना होंगे। यूनियन के मीडिया प्रभारी एनके खवास ने मंगलवार को कहा कि सागठनिक चुनाव ने साफ कर दिया है कि यूनियन में सभी एक है। कहा कि पूरी उम्मीद है नये पदाधिकारी कर्मचारियों की उम्मीद पर खरा उतरेंगे।

chat bot
आपका साथी