Weather Update : दिन में अंधेरा छाया; आंधी के साथ जमकर बरसे बदरा, 10 डिग्री तक नीचे गिरा तापमान Dhanbad News

कोयलांचल में सुबह से धूप-छांव के बीच एकाएक मौसम बदल गया। बादल गरजने के साथ तेज आंधी चली और फिर झमाझम बारिश शुरू हो गयी। आसमान में काले बादल छाने से दिन में अंधेरा छा गया।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sat, 25 Apr 2020 02:01 PM (IST) Updated:Sat, 25 Apr 2020 02:10 PM (IST)
Weather Update : दिन में अंधेरा छाया; आंधी के साथ जमकर बरसे बदरा, 10 डिग्री तक नीचे गिरा तापमान Dhanbad News
Weather Update : दिन में अंधेरा छाया; आंधी के साथ जमकर बरसे बदरा, 10 डिग्री तक नीचे गिरा तापमान Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। शनिवार को सुबह से धूप-छांव के बीच फिर एकाएक कोयलांचल में मौसम बदल गया। बादल गरजने के साथ तेज आंधी चली और फिर झमाझम बारिश शुरू हो गयी। आसमान में काले बादल छाने से दिन में अंधेरा छा गया। मानो रात हो गई हो। इधर,  मौसम विभाग ने पूरे महीने थम-थम कर बारिश होने और 30 से 40 की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना जताई है।

दूसरी ओर, मानसून के जानकार डॉ. एसपी यादव की माने तो असम के लो प्रेशर की वजह से धनबाद समेत संताल परगना का मौसम प्रभावित हो रहा है। पूरे महीने इसकी संभावना बनी रहेगी। मौसम के बदले मिजाज की वजह से धनबाद के तापमान में परिवर्तन हो गया है। पिछले हफ्ते अधिकतम तापमान जहां 40 के पार पहुंच गया था। अब इसमें आठ से 10 डिग्री तक गिरावट आ गयी है। अभी और गिरावट की संभावना है।

28 अप्रैल तक का संभावित तापमान शनिवार- अधिकतम 32, न्यूनतम 21 रविवार- अधिकतम 31, न्यूनतम 17 सोमवार- अधिकतम 30, न्यूनतम 20 मंगलवार- अधिकतम 30, न्यूनतम  21

chat bot
आपका साथी