Chief Secretary को सीधे लिख कर फंसे धनबाद के Civil surgeon, स्वास्थ्य सचिव ने मांगा जवाब Dhanbad News

झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने धनबाद सिविल सर्जन के माध्यम से अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा था। इसे सीधे मुख्य सचिव को भेज दिया गया।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 07:45 AM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 07:45 AM (IST)
Chief Secretary को सीधे लिख कर फंसे धनबाद के Civil surgeon, स्वास्थ्य सचिव ने मांगा जवाब Dhanbad News
Chief Secretary को सीधे लिख कर फंसे धनबाद के Civil surgeon, स्वास्थ्य सचिव ने मांगा जवाब Dhanbad News

रांची, जेएनएन। धनबाद सिविल सर्जन को मुख्य सचिव को सीधे पत्र भेजना महंगा पड़ गया। स्वास्थ्य सचिव डॉ. नितिन मदन कुलकर्णी ने इसे झारखंड सरकारी सेवक आचार नियमावली के विरुद्ध बताते हुए सिविल सर्जन से स्पष्टीकरण पूछा है कि किस परिस्थिति में उनके द्वारा विभाग से पत्राचार न कर सीधे मुख्य सचिव से पत्राचार किया गया? स्वास्थ्य सचिव ने तीन दिनों के भीतर सिविल सर्जन को जवाब देने को कहा है।

दरअसल, झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने धनबाद सिविल सर्जन के माध्यम से अपनी नौ सूत्री मांगों को लेकर मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपा था। सिविल सर्जन ने इस ज्ञापन को संलग्न करते हुए सीधे मुख्य सचिव को पत्र लिख दिया। मुख्य सचिव ने इसपर नाराजगी प्रकट की है। मुख्य सचिव ने पूर्व में भी क्षेत्रीय पदाधिकारियों द्वारा सीधे उन्हें पत्राचार न करे अपने विभाग के माध्यम से पत्राचार करने का सख्त निर्देश दिया था। इसके बावजूद सिविल सर्जन ने ऐसा किया। मुख्य सचिव के निर्देश पर उपसचिव ललित मोहन शुक्ला ने सिविल सर्जन के इस कृत्य के लिए स्वास्थ्य सचिव से आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया, जिसके बाद सिविल सर्जन से स्पष्टीकरण पूछा गया।

chat bot
आपका साथी