धनबाद में घट और बढ़ रहा सोने का भाव

दिवाली और धनतेरस को लेकर जिले में बढ़ गई है सोने की मांग जागरण संवाददाता

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Nov 2020 05:47 PM (IST) Updated:Sat, 07 Nov 2020 05:47 PM (IST)
धनबाद में घट और बढ़ रहा सोने का भाव
धनबाद में घट और बढ़ रहा सोने का भाव

धनबाद : दीपावली से पहले आने वाले धनतेरस के दिन किसी न किसी सामान की खरीदारी करना शुभ माना जाता हे। विशेष कर सोना खरीदने को लेकर लोग ज्यादा उत्सुक होते हें। ऐसे में में सोना के दाम को लेकर लोगों में हमेशा से उत्सुकता बनी रहती है। पर्व के इस मौसम में पिछले दस दिनों में सोना के दाम में 430 रुपये तक की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इन बीते दिनों में सोना का भाव कभी उपर तो कभी नीचे होते रहा है। औसतन देखा जाए तो सोने की कीमत में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सोना के बाजार भाव पर नजर डालें तो बीते 28 अक्टूबर को यह 51,336 रुपये प्रति दस ग्राम की दर पर बिका, वहीं छह नवंबर को इसका मूल्य 51,766 रुपये रहा। जबकि 30 अक्टूबर को यह बीते दस दिनों के अंदर सबसे कम दर पर खरीद बिक्री किया गया। इस दिन इसकी कीमत 50,960 रुपये रही थी। जबकि सबसे अधिक 51,848 रुपये प्रति दस ग्राम का दर चार नवंबर को रहा था। बाजार की मानें तो लगातर बढ़ रही मांग और आपूर्ति कम रहने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हो रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण भी दर पर इसका असर देखने को मिल रहा है। बीते दस दिनों में धनबाद में सोने का भाव प्रति दस ग्राम का 6 नवंबर - 51,766 रुपये 5 नवंबर - 51,562 रुपये 4 नवंबर - 51,848 रुपये 3 नवंबर - 51,264 रुपये 2 नवंबर - 51,078 रुपये 1 नवंबर - 51,185 रुपये 31 अक्टूबर - 51,185 रुपये 30 अक्टूबर - 50,960 रुपये 29 अक्टूबर - 51,336 रुपये 28 अक्टूबर - 51,336 रुपये

chat bot
आपका साथी