कम्प्यूटर क्लास कर लौट रही छात्रा अचानक चक्कर खाकर सड़क पर गिरी, हुई मौत Dhanbad News

भूली के श्यामनगर में एक छात्रा अचानक चक्कर खाकर सड़क पर गिर गयी। जिसे इलाज के लिए अशर्फी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Mon, 09 Dec 2019 10:38 PM (IST) Updated:Mon, 09 Dec 2019 10:38 PM (IST)
कम्प्यूटर क्लास कर लौट रही छात्रा अचानक चक्कर खाकर सड़क पर गिरी, हुई मौत Dhanbad News
कम्प्यूटर क्लास कर लौट रही छात्रा अचानक चक्कर खाकर सड़क पर गिरी, हुई मौत Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। भूली के श्यामनगर में एक छात्रा अचानक चक्कर खाकर सड़क पर गिर गयी। छात्रा की पहचान स्वेता भुइया के रूप में की गयी है। स्वेता एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में इंटर फर्स्ट ईयर की छात्रा थी। वह श्यामनगर में कम्प्यूटर क्लास करने रोजाना आती थी।

घरवालों के मुताबिक, स्वेता को हार्ट की बीमारी थी और उसका इलाज चल रहा था। शाम को सवा आठ बजे वह क्लास करके घर जाने के लिए निकली थी कि कोचिंग से कुछ दूरी पर वह चक्कर खाकर गिर पड़ी। इसी दौरान समाजसेवी विशाल सिन्हा वहां से गुजर रहे थे तो भीड़ पर उनकी नजर पड़ी। भीड़ देखकर वह रुके तो देखा कि लड़की गिरी हुई है।

उन्होंने लड़की की पहचान कर उसे स्थानीय नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले गए जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे अशर्फी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्वेता दो भाई एक बहन में सबसे छोटी थी। इस घटना के बाद से परिवार में मातम का माहौल है।

chat bot
आपका साथी