Jharkhand: करंट लगने से गिरिडीह के मजदूर की जार्डन में माैत, जल्द शव लाने की भारत सरकार से अपील

नारायण महतो गार्डन में केईसी ट्रांसमिशन कंपनी में कार्यरत था। काम के दाैरान रविवार शाम को करंट लगने से मौत हो गई।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 14 Sep 2020 09:12 AM (IST) Updated:Mon, 14 Sep 2020 09:12 AM (IST)
Jharkhand: करंट लगने से गिरिडीह के मजदूर की जार्डन में माैत, जल्द शव लाने की भारत सरकार से अपील
Jharkhand: करंट लगने से गिरिडीह के मजदूर की जार्डन में माैत, जल्द शव लाने की भारत सरकार से अपील

गिरिडीह, जेएनएन। गिरिडीह के बगोदर के एक मजदूर की माैत जॉर्डन में हो गई है। 32 वर्षीय मजदूर वहां केईसी ट्रांसमिशन लाइन में काम करता है। रविवार की शाम काम के दाैरान कंरट लगने से मृत्यु हो गई। इसकी सूचना मिलते ही बगोदर थाना क्षेत्र के बेको पूर्वी पंचायत के सुंदरूटांड में कोहराम मच गया। महतो के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

रोजी-रोटी कमाने विदेश जाने वाले युवकों की मौत होने का सिलसिला जारी है। गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के बेको पूर्वी पंचायत के सुंदरूटांड निवासी 32 वर्षीय नारायण महतो की जार्डन में कार्य के दौरान रविवार शाम को करंट लगने से मौत हो गई। नारायण महतो की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों का  रो-रो कर हाल बेहाल है। नारायण महतो गार्डन में केईसी ट्रांसमिशन कंपनी में कार्यरत था। नारायण महतो अपने पीछे पत्नी हेमंती देवी, 11 वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार व 8 वर्षीय पुत्री मधु कुमारी  को छोड़ गया।

प्रवासी मजदूरों के लिए कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने झारखंड सरकार और भारत सरकार से जल्द से जल्द नारायण का शव जॉर्डन से स्वदेश लाने की मांग की है। साथ ही कंपनी से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा की फरियाद की है। 

chat bot
आपका साथी