एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जीनियस' में दिखेगा धनबाद का अंबर

उत्कर्ष की फिल्म जीनियस रुपहले पर्दे पर उतर रही है। इस फिल्म के साथ कोल सिटी धनबाद का कनेक्शन भी जुड़ गया है।

By Edited By: Publish:Thu, 23 Aug 2018 03:07 PM (IST) Updated:Thu, 23 Aug 2018 06:40 PM (IST)
एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जीनियस' में दिखेगा धनबाद का अंबर
एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जीनियस' में दिखेगा धनबाद का अंबर

जागरण संवाददाता, धनबाद। साल 2001 में आई फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में सनी देओल के बेटे की भूमिका निभाने वाले उत्कर्ष शर्मा को उनके पिता अनिल शर्मा लांच कर रहे हैं। 24 अगस्त को उत्कर्ष की फिल्म 'जीनियस' रुपहले पर्दे पर उतर रही है। इस फिल्म के साथ कोल सिटी धनबाद का कनेक्शन भी जुड़ गया है।

फिल्म के हीरो उत्कर्ष के दोस्त की भूमिका धनबाद के अंबर बनर्जी अदा कर रहे हैं। अंबर इस फिल्म में मन्नान दासगुप्ता के रोल में है। इस फिल्म में उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती, नवाजुद्दीन सिद्दीकी जैसे मंझे हुए कलाकार भी हैं। अपनी फिल्म को लेकर अंबर खासे उत्साहित हैं।

डीनोबिली से 10वीं और राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर से 12वीं
अंबर ने 10वीं तक की पढ़ाई धनबाद के डीनोबिली सीएमआरआइ और 12वीं राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर से की है। आगे की पढ़ाई बेंगलुरू से पूरी कर मुंबई में शिफ्ट हो गए।

कई धारावाहिकों में दिख चुके अंबर
अंबर इससे पहले कई धारावाहिकों में दिख चुके हैं। इनमें 'सर्विस वाली बहू', 'ख्वाबों की जमीन पर', 'रावी और मैजिक मोबाइल' प्रमुख हैं।

पिता रेलवे के ठेकेदार
अंबर के पिता तपन बनर्जी रेलवे के ठेकेदार हैं। मां बोनोश्री बनर्जी गृहिणी हैं। अंबर ने बताया कि इस साल उनकी दो और फिल्में रिलीज होने वाली हैं।

chat bot
आपका साथी