आंध्र प्रदेश के मछली व्यवसायी से लूट का दुमका पुलिस ने किया खुलासा, 10.48 लाख के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

आंध्र के मछली व्यवसायी से लूट में 6 अपराधी शामिल थे। वारदात में शामिल दो अन्य अपराधियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। उनके पास से भी लूट का पैसा बरामद होने की संभावना है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 01:16 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 01:16 PM (IST)
आंध्र प्रदेश के मछली व्यवसायी से लूट का दुमका पुलिस ने किया खुलासा, 10.48 लाख के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश के मछली व्यवसायी से लूट का दुमका पुलिस ने किया खुलासा, 10.48 लाख के साथ 4 अपराधी गिरफ्तार

दुमका, जेएनएन। दुमका के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में 27 जून को रिंगरोड पर आंध्र प्रदेश के मछली व्यवसायी हामद शरीफ को जख्मी कर बीस लाख रुपया लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। इस घटना में शामिल चार अपरोधियों को पुलिस ने 10.48 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। चारों के पास से लूट दो कार भी बरामद की गई है। गिरफ्तार इमामुद्दीन अंसारी देवघर के मार्गो मुंडा, अब्दुल मजीद गांडेय गिरिडीह, ताजुद्दीन खान मार्गो मुंडा देवघर और अब्दुल रूउफ जामताड़ा के नारायणपुर जिले का रहने वाला है। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने  सोमवार को चारों को जेल भेज दिया। 

घटना में शामिल थे छह अपराधी

घटना में 6 अपराधी शामिल थे। एसपी अंबर लाकड़ा ने बताया कि वारदात में शामिल दो अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है उनके पास से भी लूट का पैसा बरामद होने की संभावना है। इस घटना को खुलासा करने के लिए पुलिस एक पखवारा से सक्रिय थी। इंटर स्टेट मामला होने के कारण पुलिस की साख के लिए भी मामले का खुलासा होना जरूरी थी। 

असम से तगादा कर लाैट रहा था मछली व्यवसायी

आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी जिले के एलूर थाना क्षेत्र का रहने वाला हामद शरीफ मछली का व्यवसाय करता है। वह स्वयं ट्रक चलाता है और बिहार से लेकर असम तक मछली लेकर जाता है। 23 जून को वह स्वयं ट्रक में मछली भरकर असम के लिए निकला। वापस आने के क्रम में 27 जून की दोपहर करीब दस बजे दुमका के रिंगरोड में कार व बाइक सवार आधा दर्जन अपराधियों ने पिटायी करने के बाद 20 लाख रुपया लूट लिया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद बिहार और असम तक छापेमारी की।

chat bot
आपका साथी