Jharkhand : मछली कारोबारी की हत्या पर हमलावर हुई भाजपा, पूर्व विधायक बोले- आम लोग अपने घर में भी असुरक्षित

बीते रविवार को बलबड्डा थाना क्षेत्र में एक मूक बधिर छात्रा के साथ दुष्कर्म व हत्या का मामला सामने आया था। अभी वो मामला सुलझा भी नहीं और मछली कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Thu, 27 Aug 2020 01:07 PM (IST) Updated:Thu, 27 Aug 2020 01:35 PM (IST)
Jharkhand : मछली कारोबारी की हत्या पर हमलावर हुई भाजपा, पूर्व विधायक बोले- आम लोग अपने घर में भी असुरक्षित
Jharkhand : मछली कारोबारी की हत्या पर हमलावर हुई भाजपा, पूर्व विधायक बोले- आम लोग अपने घर में भी असुरक्षित

धनबाद, जेएनएन। सूबे में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर भाजपा के पूर्व विधायक अशोक भगत ने राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि हेमंत सरकार के गठन के बाद से ही अपराधियों का मनोबल बढ़ा है। भाजपा नेता ने कहा कि बीते रविवार को महागामा अनुमंडल के बलबड्डा थाना क्षेत्र में एक मूक बधिर छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला सामने आया था। अभी वो मामला ठीक से सुलझा भी नहीं था कि महागामा में मछली कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि अविलंब अपराधियों की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाए।

पूर्व विधायक अशोक भगत ने कहा कि राज्य में नई सरकार के गठन के बाद महागामा विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे राज्य में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। सरकार अभी तक अपराध को नियंत्रित करने में असफल रही है। आम जनता अब अपने घर में भी असुरक्षित हो गए हैं। यह काफी चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि हाल ही में धनबाद में भी भाजपा नेता की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई। वहीं, पुलिस अभी तक अपराधियों को खोजने में असफल रही है।

बता दें कि गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नयानगर में मछली व्यवसायी मोहम्मद जमाल (55) की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गुरुवार सुबह जमाल का शव उसके घर के सामने मिला। जमाल के पुत्र ने बताया कि बुधवार की रात घर में अपराधियों ने पहले चाकू से वार किया। फिर सीने में गोली मार दी। पुत्र ने बताया कि कारोबार को लेकर कुछ लोगों के साथ उनकी अनबन चल रही थी। बताया कि वे लोग सीमावर्ती बिहार के भागलपुर के हैं। पिता ने घर मे इसका जिक्र भी किया था।

chat bot
आपका साथी