प्रतिबंधित मांस बेचने के मामले में मारपीट व छिनतई की प्राथमिकी

?????/????? : ???????? ??? ?????? ?? ?????????? ???? ????? ?? ????? ???? ?? ?? ???? ?? ????? ?????? ? ???? ????? ?? ???? ?? ????? ?????? ? ???? ????? ?? ???? ????? ?? ?? ???

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 11:07 PM (IST)
प्रतिबंधित मांस बेचने के मामले में मारपीट व छिनतई की प्राथमिकी
प्रतिबंधित मांस बेचने के मामले में मारपीट व छिनतई की प्राथमिकी

झरिया/धनसार : होरलाडीह में शनिवार को प्रतिबंधित मांस बेचने का विरोध करने पर एक पक्ष के सिराज अंसारी व उनके लोगों ने वहीं के जाजीब अंसारी व उनके लोगों की जमकर पिटाई कर दी थी। तलवार लाठी, डंडे से जाजीब पर हमला किया गया था। जख्मी जाजीब को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। उसका इलाज चल रहा है। मामले में जाजीब के भाई शाकिब अंसारी ने बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी से सिराज के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने शाकिब की शिकायत पर ओपी में सिराज व अन्य के खिलाफ मारपीट व छिनतई की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। वहीं सिराज ने भी जाजीब व अन्य के खिलाफ ओपी में शिकायत की है। दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन में जुटी है। शाकिब ने पुलिस से शिकायत में कहा कि पास के ही रहने वाले सिराज के प्रतिबंधित मांस बेचने का विरोध किया। सिराज, आदिव अंसारी, आसिम अंसारी, अमीन अंसारी, सलामत अंसारी, राज अंसारी ने भाई जाजीब के साथ मारपीट की। घर में घुसकर तलवार से हमला भी किया। घर की महिलाओं से अभ्रदता व सोने के चेन की छिनतई की। पुलिस का कहना है कि सिराज के घर की तलाशी ली गई। प्रतिबंधित मांस बेचने संबंधित कोई भी सुराग नहीं मिला। वहीं पुलिस ने सिराज अंसारी की शिकायत पर भी जाजीब व अन्य पर मारपीट की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी