महिलाओं ने सिंदूर खेल दी मां दुर्गे की विदाई

कतरास अपार भक्ति व अटूट विश्वास के साथ कतरास कोयलांचल में दुर्गापूजा संपन्न हो गई। मां की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 06:58 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 06:58 PM (IST)
महिलाओं ने सिंदूर खेल दी मां दुर्गे की विदाई
महिलाओं ने सिंदूर खेल दी मां दुर्गे की विदाई

कतरास : अपार भक्ति व अटूट विश्वास के साथ कतरास कोयलांचल में दुर्गापूजा संपन्न हो गई। मां की आरती के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को सिदुर लगाकर पति की लंबी उम्र की कामना की। सादगी के बीच प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। कतरास शहर में नदी किनारे, रानीबाजार, रेलवे इंस्टीट्यूट, राजबाड़ी, जीएनएम हाई स्कूल मैदान, केसलपुर रोड, बंगाल पाड़ा, माल गोदाम, रामपुर में पूजा री हई थी।

बाघमारा : बाघमारा के अधिकांश पूजा पंडालों में विजयादशमी की शाम प्रतिमा विसर्जित कर दी गई। बीडीओ सुनील प्रजापति, थाना प्रभारी संतोष कुमार झा क्षेत्र की निगरानी कर रहे थे। राजगंज: दुर्गा मंदिर में महिलाओं ने सिदूर खेला। इस दौरान एक दूसरे को सिदूर लगाते हुए मंगलकामना की। इसके बाद मां दुर्गा को विदाई देते हुए अगले साल फिर से आने की कामना

की।

बरोरा: हरिणा, मुराइडीह तथा इनके आसपास के क्षेत्रों में दुर्गापूजा सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शाम को अधिकांश प्रतिमाएं विसर्जित कर दी गई। क्षेत्र में मां दुर्गापूजा संपन्न कराने के लिए लायंस क्लब बाघमारा ने सभी पूजा समितियों को कोरोना योद्धा के रूप में काम करने के लिए सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया

लोयाबाद: लोयाबाद इलाके में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के साथ शांतिपूर्ण वातावरण से दशहरा का त्योहार संपन्न हो गया। लोयाबाद, सेंद्रा, बांसजोड़ा, कनकनी आदि मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। अगले वर्ष जल्दी आगमन की प्रार्थना कर नम आंखों से मां की प्रतिमा को विदाई दी गई।

chat bot
आपका साथी