पूर्व सांसद सूरज मंडल का सरकार पर हमला, कहा प्रइवेट परमीट से संथाल में हो रही कोयला चोरी

पूर्व सांसद सूरज मंडल ने सीधे सरकार पर हमला बाेलते हुए कहा कि झारखंड बर्बाद हो रहा है। यहां कोयला व बालू का अवैध धंधा चल रहा है। दुमका में प्राइवेट कोल परमिट का कार्यालय खोला गया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Fri, 21 Jan 2022 05:32 PM (IST) Updated:Fri, 21 Jan 2022 05:57 PM (IST)
पूर्व सांसद सूरज मंडल का सरकार पर हमला, कहा प्रइवेट परमीट से संथाल में हो रही कोयला चोरी
पूर्व सांसद सूरज मंडल ने सीधे सरकार पर हमला बाेलते हुए कहा कि झारखंड बर्बाद हो रहा है।

जागरण संवाददाता, बोकारो : पूर्व सांसद सूरज मंडल ने सीधे सरकार पर हमला बाेलते हुए कहा कि झारखंड बर्बाद हो रहा है। यहां कोयला व बालू का अवैध धंधा चल रहा है। दुमका में प्राइवेट कोल परमिट का कार्यालय खोला गया है। 35 हजार में एक ट्रक कोयला व 42 सौ में एक ट्रक बालू जहां चाहे झारखंड से लेकर जा सकते हैं। दुमका स्थित प्राइवेट परमिट कार्यालय में मोहर मारकर दिया जाता है। इस मोहर का सरकारी मोहर के बराबर का वैल्यू है। सूरज मंडल शुक्रवार को बोकारो परिसदन में प्रेस प्रतिनिधियों से बात कर रहे थे। कहा कि यदि सरकार का संरक्षण नहीं है तो किसके संरक्षण में यह सब हो रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य की सड़कें खराब हो रही है। बनने के बाद तुरंत टूट जाती है। पूछने पर ठेकेदार कहता है कि मंत्री के आदमी को 35 प्रतिशत कमीशन देना पड़ता है। जब कोई 35 प्रतिशत कमीशन देगा तो काम कैसे होगा ? मंडल ने कहा कि सरकार की घोषणा थी कि 2021 बहाली वर्ष होगा। पर एक भी बहाली नहीं हुई। बहाली के नाम पर केवल पोस्टर लगाए गए।

बिहार में चोरी से पास होते हैं छात्र

पूर्व सांसद ने कहा कि पोस्टल विभाग में बहाली हो रही है। झारखंड में बिहारी उम्मीदवारों का चयन होता है। चूंकि बिहार में चोरी से मैट्रिक पास होकर वहां के लड़कें अधिक नंबर लाते हैं। यहां के झारखंडी छात्र पिछड़ जाते है। यहां परीक्षा में चोरी नहीं होती और नंबर कम आता है। पोस्टल विभाग से मांग करते हैं कि झारखंड में झारखंडी छात्रों का चयन करें। मौके पर विदेशी महतो, राकेश महतो सहित अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी