Events in Dhanbad Today: आज झामुमो जिला कमेटी बैठक में बनेगी रणनीति, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए

Events in Dhanbad Today झामुमो धनबाद जिला कमेटी की बैठक गुरुवार को दोपहर 12 बजे जाहेर थान तेलीपाड़ा सामुदायिक भवन में रखी गई है। विधानसभा चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी।

By MritunjayEdited By: Publish:Thu, 10 Oct 2019 06:52 AM (IST) Updated:Thu, 10 Oct 2019 06:52 AM (IST)
Events in Dhanbad Today: आज झामुमो जिला कमेटी बैठक में बनेगी रणनीति,  शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए
Events in Dhanbad Today: आज झामुमो जिला कमेटी बैठक में बनेगी रणनीति, शहर की और भी गतिविधियों को यहां जानिए

धनबाद, जेएनएन। दुर्गा पूजा संपन्न होते ही सभी राजनीतिक दलों का ध्यान झारखंड विधानसभा चुनाव-2019 पर केंद्रित होने लगा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) भी तैयारी में जुट गया है। झामुमो धनबाद जिला कमेटी की बैठक गुरुवार को दोपहर 12 बजे, जाहेर थान, तेलीपाड़ा, सामुदायिक भवन में रखी गई है। इस बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

आइए, एक नजर डालते हैं गुरुवार को धनबाद में होने वाली प्रमुख गतिविधियों (Events in Dhanbad) परः- Events in Dhanbad today on 10 october 2019 झारखंड मैदान, स्टील गेट समेत कई प्रमुख पंडालों द्वारा प्रतिमा विसर्जन शाम पांच बजे। चित्रगुप्त पूजा की तैयारी को लेकर कर्णगोष्ठी धनबाद की बैठक हाउसिंग कॉलोनी की एमआइजी, बी 25 में शाम पांच बजे। प्राणजीवन एकेडमी के पीछे पुराना रेलवे स्टेशन के पास चित्रगुप्त मंदिर में बैठक व विशेष आरती संध्या सात बजे। पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन, पुटकी , सुबह आठ बजे। गंगा गौशाला में भगवत कथा, कतरास, दोपहर तीन बजे। बीएसएनएल अस्थाई कर्मियों की बैठक, आरएलसी ऑफिस में, सुबह 11 बजे। डिजनीलैंड मेला, कोहिनूर मैदान में, शाम 4 बजे। जिला परिषद मैदान में क्राफ्ट मेला, सुबह 10 बजे से

chat bot
आपका साथी