केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सभा में आ रहा टेंपो पलटा, आठ घायल Dhanbad News

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सभा में शामिल होने आ रहा एक टेंपो खुशरी मोड़ के समीप पलट गया। इसमें पांड्रा गांव के आठ लोग घायल हो गए।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Sat, 14 Dec 2019 07:25 PM (IST) Updated:Sat, 14 Dec 2019 07:25 PM (IST)
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सभा में आ रहा टेंपो पलटा, आठ घायल Dhanbad News
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सभा में आ रहा टेंपो पलटा, आठ घायल Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की सभा में शामिल होने आ रहा एक टेंपो खुशरी मोड़ के समीप पलट गया। इसमें पांड्रा गांव के आठ लोग घायल हो गए। शनिवार को स्मृति ईरानी पोद्दारडीह राज ग्राउंड से निरसा यज्ञ मैदान तक रोड शो कर रही थी। उनके पीछे-पीछे कार्यकर्ता टेंपो व अन्य वाहनों से आ रहे थे।

इसी दौरान खुशरी मोड़ के समीप एक टेंपो पलट गया। दुर्घटना में मंगला दास का हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। मंगला को इसाज के लिए धनबाद भेज दिया गया। वहीं हिना मंडल के जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं, जिनको आसनसोल के निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

वहीं जोशना बागती, संजय राय सहित अन्य को स्थानीय स्तर पर इलाज कर घर पहुंचा दिया गया। केंद्रीय मंत्री के रोड शो के दौरान हुए इस हादसे से कुछ देर के लिए खुशरी मोड़ पर अफरा-तफरी का माहौल कामय हो गया। हालांकि, भाजपा कार्यकर्ताओं ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

chat bot
आपका साथी