पुस्तकालय से तैयारी कर किसान का बेटा बना अधिकारी

धनबाद : राज्य पुस्तकालय से पढ़कर एक किसान का बेटा बिहार में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Jul 2018 07:54 PM (IST) Updated:Mon, 16 Jul 2018 07:54 PM (IST)
पुस्तकालय से तैयारी कर किसान का बेटा बना अधिकारी
पुस्तकालय से तैयारी कर किसान का बेटा बना अधिकारी

धनबाद : राज्य पुस्तकालय से पढ़कर एक किसान का बेटा बिहार में सहकारिता प्रसार पदाधिकारी के लिए चयनित हुआ। रोशन कुमार सिंह गोल्फ ग्राउंड के नजदीक स्थित राज्य पुस्तकालय का नियमित सदस्य है और यहां लगभग छह साल से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। बिहार के बांका जिले के रामचुआ गांव के रोशन के पिता रतन कुमार सिंह एक किसान हैं। रोशन की दसवीं की शिक्षा आदर्श उच्च विद्यालय तारापुर, 12वीं मारवाड़ी कॉलेज भागलपुर और स्नातक गुरुनानक कॉलेज धनबाद से हुई है। रोशन यहां अपने बड़े भाई राजीव लोचन सिंह के साथ डीएस कॉलोनी हीरापुर में रहता है। भाई डीआरएम कार्यालय में ओएस हैं।

chat bot
आपका साथी