Dumka By-election: अपनी छोड़ी हुई सीट बचाने के लिए मुख्यमंत्री हुए तल्ख, प्रचार में लाठी-डंडे की बात शुरू

केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य की सरकार विकास को गति दे रही है लेकिन केंद्र सरकार बैंक खातों से सीधे पैसा निकालकर अपने खाते में जमा कर रही है। केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 05:47 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 05:47 PM (IST)
Dumka By-election: अपनी छोड़ी हुई सीट बचाने के लिए मुख्यमंत्री हुए तल्ख, प्रचार में लाठी-डंडे की बात शुरू
दुमका विधानसभा उपचुनाव प्रचार के दाैरान लखीकुंडी में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन।

दुमका, जेएनएन। दुमका विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झामुमो प्रत्याशी अपने भाई बसंत सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। दुमका विधानसभा मुख्यमंत्री की छोड़ी हुई सीट है। उनके इस्तीफा देने के कारण उपचुनाव हो रहा है। इस कारण उपचुनाव में मुख्यमंत्री की प्रतिष्ठा जुड़ी है। चुनाव प्रचार के दाैरान मंगलवार को मुख्यमंत्री का तल्ख तेवर देखने को मिला। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को दुमका सदर प्रखंड के कई क्षेत्रों में तीन नवंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए झामुमो प्रत्याशी बसंत सोरेन के पक्ष में सघन जनसंपर्क व जनसभाओं के माध्यम से भाजपा पर जमकर प्रहार किया। लखीकुंडी में आयोजित एक सभा में हेमंत ने कहा कि दुमका और बेरमो से महागठबंधन के दोनों प्रत्याशियों का जीतना तय है। कहा कि वैसे इस जीत-हार से सरकार की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है लेकिन महागठबंधन की जीत से सरकार और मजबूत होगी। कहा कि मतदाताओं के निर्णय से भाजपाइयों को और जोर से लाठी-डंडा से खदेड़ देंगे। कहा कि अब यहां पूंजपतियों का नहीं बल्कि झारखंडियों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों का बोलबाला रहेगा।

केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि राज्य की सरकार विकास को गति दे रही है लेकिन केंद्र सरकार बैंक खातों से सीधे पैसा निकालकर अपने खाते में जमा कर रही है। केंद्र सरकार झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कहा कि झामुमो को कई मोर्चा पर एक साथ लड़ाई लड़ना है। कहा कि राजनीतिक लड़ाई के साथ आंदोलन भी करना है। कहा कि बड़ी मुश्किल से 20 सालों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। चुनाव तो दो सीटों पर हो रहा है। अभी सरकार के साथ 50 विधायक हैं। दो सीटों से सरकार पर कोई असर नहीं होगा और नहीं सरकार गिरने वाली है। कहा कि तीन नवंबर को चुनाव होना है इसलिए एक-एक मतदाता मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। कहा कि इवीएम पर एक नंबर बटन दबाकर लखीकुंडी बूथ को नंबर वन बनाएं। कहा कि इस बार जीत का अंदर और बढ़ना चाहिए। इसके अलावा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुमड़ाबाद, असानसोल, केशियाबहाल, बास्कीचक, डाकरी, बांसजोड़ा, कुसुमडीह ए वं महुआडंगाल में सभाओं को संबोधित कर मतदाताओं को झामुमो के पक्ष में गोलबंद किया।

chat bot
आपका साथी