धनबाद झामुमो दुमका में लगा रही जोर

जागरण संवाददाता धनबाद जिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा की गतिविधि अभी बंद है। जिला झामुमो की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 05:50 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 05:50 PM (IST)
धनबाद झामुमो दुमका में लगा रही जोर
धनबाद झामुमो दुमका में लगा रही जोर

जागरण संवाददाता, धनबाद : जिला में झारखंड मुक्ति मोर्चा की गतिविधि अभी बंद है। जिला झामुमो की पूरी टीम दुमका में कैंप कर रही है। कारण साफ है। दुमका विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में झामुमो की ओर से बसंत सोरेन को प्रत्याशी बनाया गया है। इस सीट को अपने कब्जा में करने के लिए झामुमो की सभी जिला समितियों को लगाया गया है। जिला झामुमो की टीम जिलाध्यक्ष रमेश टुडू के नेतृत्व में यहां चुनाव प्रचार कर रही है। इसके अलावा धनबाद जिला के प्रखंडों के पदाधिकारी भी जनसंपर्क कर रहे हैं। इनमें टुडू के अलावा रतिलाल टुडू, अरुणव सरकार, लक्ष्मी मुर्मू समेत अन्य शामिल हैं। रमेश टुडू ने बताया कि दुमका सीट से बसंत सोरेन को लोग अपना समर्थन दे रहे हैं। लोगों से जनसंपर्क करने के दौरान रुझान दिख रहा है। धनबाद जिला झामुमो सुदूर गांव के लोगों से लगातार संपर्क में है। व्यावसायियों के साथ बैठक : इस चुनाव में झामुमो व्यावसायिक प्रकोष्ठ ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अमितेश सहाय अपनी टीम के साथ दुमका के व्यावसायियों से संपर्क कर रहे हैं। सहाय ने बताया कि व्यवसाई वर्ग का भी रुझान झामुमो की तरफ देखा जा रहा है। इसका परिणाम सार्थक होगा।

chat bot
आपका साथी