सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के डंक से डेंगू पीड़ित मरीज की बिगड़ी हालत

धनबाद में डेंगू के इलाज की व्यवस्था नहीं है। मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पताल में अलग से वार्ड नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 02:47 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 05:07 PM (IST)
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के डंक से डेंगू पीड़ित मरीज की बिगड़ी हालत
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के डंक से डेंगू पीड़ित मरीज की बिगड़ी हालत

धनबाद, जेएनएन। शहर के एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का कारनामा सामने आया है। डेंगू पीड़ित युवक अमर शर्मा को मलेरिया से ग्रसित बताकर इलाज किया जा रहा था। स्थिति बिगड़ने के बाद जान बचाने के लिए युवक के परिजन पटना ले गए। पटना में इलाज के दौरान युवक को डेंगू होने की पुष्टि हुई है।

भेलाटांड निवासी अमर शर्मा की तबीयत बिगड़ने के बाद उसके परिजनों ने धनबाद के एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराई। तीन दिन तक अस्पताल में मलेरिया बताकर इलाज होता रहा। स्थिति सुधरने की बजाय बिगड़ती गई। गुरुवार 20 सिंतबर की देर रात जब मरीज की हालत गंभीर हो गई तो उसके परिजन पटना ले गए। युवक के मेडिकल जाच के बाद डॉक्टरों ने डेंगू होने की पुष्टि की। इसके बाद शुक्रवार को डेंगू का इलाज शुरू हुआ।

धनबाद में डेंगू का डंक लाइलाज : धनबाद की स्वास्थ्य व्यवस्था भगवान भरोसे है। कहने को तो यहां पीएमसीएच जैसे मेडिकल कॉलेज और बीसीसीएल का केंद्रीय अस्पताल है। साथ ही सुपर स्पेशलिटी के नाम पर कई अस्पताल खुल गए हैं। लेकिन, डेंगू के इलाज की व्यवस्था नहीं है। मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पताल में अलग से वार्ड तक नहीं है। डेंगू के लक्षण मिलने या आशंका में मरीजों को बाहर ले जाने की मजबूरी है।

chat bot
आपका साथी