Dhanbad Weather: बंगाल की खाड़ी में उमड़ रहा बादलों का समूह... 11 से 13 तक धनबाद में द‍िखेगा समुद्री तुफान का असर

बुधवार को भी सुबह से धूप और उमस भरी गर्मी के बाद अब मौसम आहिस्ता-आहिस्ता करवट ले रहा है। थोड़ी देर में बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने 10 सितंबर तक राज्य के कई हिस्से में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 07 Sep 2022 10:19 PM (IST) Updated:Wed, 07 Sep 2022 10:19 PM (IST)
Dhanbad Weather: बंगाल की खाड़ी में उमड़ रहा बादलों का समूह... 11 से 13 तक  धनबाद में द‍िखेगा समुद्री तुफान का असर
मौसम विभाग ने 10 सितंबर तक राज्य के कई हिस्से में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।

जागरण संवाददाता, धनबाद : आठ-दस दिनों से धनबाद में मौसम का ट्रेंड बदला हुआ है। सुबह से दिन चढ़ने तक चटक धूप खिल रही है। फिर दोपहर होते ही भादो का महीना श्रावणी हो जा रहा है। गरज-चमक के साथ झमाझम बारिश हो रही है। शाम और रात का मौसम सुहाना हो रहा है। अगस्त की समाप्ति के दो-तीन दिन पहले से मौसम हर दिन रंग बदल रहा है। बुधवार को भी सुबह से धूप और उमस भरी गर्मी के बाद अब मौसम आहिस्ता-आहिस्ता करवट ले रहा है। थोड़ी देर में बारिश की संभावना बन रही है। मौसम विभाग ने 10 सितंबर तक राज्य के कई हिस्से में बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है। 10 सितंबर के बाद भी मौसम साफ होने की संभावना कम है। इसकी वजह है बंगाल की खाड़ी में उमड़ रहा बादलों का समूह जिससे अगले हफ्ते समुद्री चक्रवात आने की परिस्थितियां बन रही हैं। समुद्री तूफान का असर धनबाद और आसपास भी दिखेगा। 11 से 13 सितंबर तक चक्रवात के बाद बारिश करा सकते हैं।

मानसून के अध्ययनकर्ता डा. एसपी यादव बता रहे हैं कि जंगलों और खेत-खलिहानों में सफेद कास फूल बता रहे हैं कि अब मानसून लौट रहा है। अब होनेवाली बारिश लौटने वाले मानसून करा रहे हैं। जून से अगस्त तक हुई बारिश की तुलना में सितंबर में ज्यादा बारिश हो सकती है। अमूमन सितंबर- अक्टूबर में चक्रवात आते हैं। इसकी वजह समुद्री सतह का गर्म होना है। इस बार भी सितंबर में बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन आने की संभावना बढ़ गई है। हालांकि यह कहना अभी जल्दबाजी हो सकती है कि साइक्लोन धनबाद और आसपास ज्यादा बारिश कराएगा या उसकी दिशा बदल जाएगी। बादल कमजोर रहे तो इसके डिप्रेशन में भी बदलने की संभावना है।

इससे पहले सितंबर 2021 में भी धनबाद में भारी बारिश हो चुकी है जिससे पूरा शहर जलमग्न रहा था। 300 मिलीमीटर से अधिक बारिश हुई थी।

chat bot
आपका साथी