Dhanbad Weather Update: दुमका होकर गुजर रहे मानसूनी बादल, 15 तक झूमकर बरसेगा सावन

Dhanbad Weather Update मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी बादल अमृतसर से बंगाल की खाड़ी तक फैले हैं जो धनबाद के बहुत नजदीक से दुमका होकर गुजर रहे हैं। इस कारण बारिश हो रही है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 04:29 PM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 04:29 PM (IST)
Dhanbad Weather Update: दुमका होकर गुजर रहे मानसूनी बादल, 15 तक झूमकर बरसेगा सावन
Dhanbad Weather Update: दुमका होकर गुजर रहे मानसूनी बादल, 15 तक झूमकर बरसेगा सावन

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Weather Update धनबाद में सुबह से ही थम-थम कर बारिश हो रही है। काले-काले बादलों के कारण आसमां में अंधेरा छाया हुआ है। अचानक झमाझम बारिश शुरू हो जा रही है और कुछ देर बाद थम जाती है। यह सिलसिला सुबह से ही चल रहा है। इससे माैसम सुहाना हो गया है। दो-तीन दिनों तक धनबाद समेत उत्तर पूर्वी जिलों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मानसूनी बादल अमृतसर से बंगाल की खाड़ी तक फैले हैं, जो धनबाद के बहुत नजदीक से दुमका होकर गुजर रहे हैं। इसके साथ ही पूर्वी बिहार में साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी बना हुआ है। इस वजह से लगातार बारिश हो रही है। इस दौरान वज्रपात की भी प्रबल संभावना है, जो कई दिनों तक बनी रहेगी। इसे लेकर एहतियात बरतना होगा। मौसम विज्ञानियों ने खुली जगहों पर न रहने, पेड़ के नीचे या लोहे के गेट के आसपास खड़े न होने, नदी तालाबों के किनारे से दूर रहने और यहां तक कि किसानों को भी परिस्थितियों के मुताबिक खेत में जाने की चेतावनी जारी की है।

धनबाद में अब तक 2 प्रतिशत कम मानसूनी बारिश

एक जून से 13 जुलाई के बीच धनबाद में होनेवाली सामान्य बारिश में थोड़ी कमी आ गयी है। सामान्य बारिश का अनुपात 342.9 एमएम होना चाहिए जबकि वास्तविक बारिश 332.2 एमएम ही हुई है।   शुक्रवार तक का संभावित तापमान सोमवार अधिकतम 34 न्यूनतम 26 मंगलवार अधिकतम 31 न्यूनतम 25 बुधवार अधिकतम 32 न्यूनतम 25 गुरुवार अधिकतम 34 न्यूनतम 25 शुक्रवार अधिकतम 35 न्यूनतम 25

chat bot
आपका साथी