Dhanbad Weather Forecast:बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर से पुटकी में सर्वाधिक बारिश, अगले 24 घंटे के लिए जानिए माैसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार खाड़ी में लो प्रेशर के जन्म लेने से परिस्थितियों में बदलाव हुआ है। लो प्रेशर अगले 24 घंटे में डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा। इससे ओडिशा व आंधप्रदेश के तटीय क्षेत्रों में 12 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 11 Oct 2020 07:59 AM (IST) Updated:Sun, 11 Oct 2020 07:59 AM (IST)
Dhanbad Weather Forecast:बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर से पुटकी में सर्वाधिक बारिश, अगले 24 घंटे के लिए जानिए माैसम विभाग की चेतावनी
अक्टूबर में धनबाद में अब तक 57 फीसद अधिक बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया।

धनबाद, जेएनएन। बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर के बादलों से धनबाद में झमाझम बारिश हुई। सर्वाधिक बारिश पुटकी में हुई जिसका रिकॉर्ड 98.8 एमएम दर्ज किया गया। बारिश से तापमान में भी गिरावट आ गई है। पिछले 24 घंटे में शहर का पारा 33 से गिरकर 30 डिग्री पर पहुंच गया है। इससे गर्मी से राहत मिल गई है। शनिवार को हुई बारिश के बाद रविवार और सोमवार को भी धनबाद के कुछ क्षेत्रों में झमाझम के आसार बन रहे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार खाड़ी में लो प्रेशर के जन्म लेने से परिस्थितियों में बदलाव हुआ है। लो प्रेशर अगले 24 घंटे में डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा। इससे ओडिशा व आंधप्रदेश के तटीय क्षेत्रों में 12 अक्टूबर तक बारिश का अनुमान है। इसके खत्म होते ही अंडमान-निकोबार में फिर एक लो प्रेशर के जन्म लेने का अनुमान है। उससे धनबाद में भी बारिश की संभावना बन रही है।

मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर में धनबाद में अब तक 57 फीसद अधिक बारिश का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है। सामान्य वर्षा का अनुपात 52.5 एमएम होना चाहिए जो 82.3 एमएम है।

बुधवार तक का धनबाद का संभावित तापमान

रविवार अधिकतम 33 न्यूनतम 24 सोमवार  अधिकतम 32 न्यूनतम 24 मंगलवार अधिकतम 33 न्यूनतम 24 बुधवार अधिकतम 32 न्यूनतम 24
chat bot
आपका साथी