Dhanbad: नक्सल प्रभावित टुंडी में आठ दिनों तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की अमृत वर्षा

नक्सल प्रभावित टुंडी में आठ दिनों तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान से गूंजेगा। सोलह आना टुंडी में भागवत कथा समिति की ओर से संगीत में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 19 मई से किया जा रहा है। यह 26 मई तक चलेगा।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 16 May 2022 03:53 PM (IST) Updated:Mon, 16 May 2022 03:53 PM (IST)
Dhanbad: नक्सल प्रभावित टुंडी में आठ दिनों तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की अमृत वर्षा
नक्सल प्रभावित टुंडी में आठ दिनों तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान से गूंजेगा।

जागरण संवाददाता, धनबाद: नक्सल प्रभावित टुंडी में आठ दिनों तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान से गूंजेगा। सोलह आना टुंडी में भागवत कथा समिति की ओर से संगीत में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 19 मई से किया जा रहा है। यह 26 मई तक चलेगा। इसकी शुरुआत 19 मई को सुबह सात बजे भव्य जलयात्रा यानी शोभायात्रा से होगी। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से कथा वाचिका ब्रज प्रिया किशोरी अदिति के मुखारबिंद से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान की अमृत वर्षा होगी। हर दिन संध्या छह बजे से यह आयोजन होगा। इसके साथ ही प्रतिदिन वेद मंत्रों से मंडप पूजन एवं भागवत पुराण का मूल पाठ भी होगा। इस कार्यक्रम में ओझाडीह समेत आसपास के कई गांवों के भक्त कथा सुनने पहुंचेंगे। जलयात्रा में 501 महिलाओं से अधिक कलश शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है।

संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम

19 मई : सुबह सात बजे चलयात्र शोभायात्रा।

20 मई : शाम छह बजे से गणेशादि पूजन तथा वेदी पूजन एवं श्रीमद्भागवत महात्म्य।

21 मई : परीक्षित जन्म, शुकागमन, कपिलदेवहुति संवाद।

22 मई : ध्रुव चरित्र, अजामिल उपाख्यान, प्रहलाद चरित्र।

23 मई : गजेंद्र मोक्ष, वामन चरित्र, श्रीराम जन्मोत्सव, श्रीकृष्णजन्मोत्सव, नंदोत्सव।

24 मई : बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा, छप्पन भोग।

25 मई : महारास वर्णन, श्रीकृष्ण मथुरा गमन, गोपी उद्धव संवाद, रुक्मणी विवाह।

26 मई : सुदामा चरित्र, शुकदेव विदाई, व्यास पूजन, हवन, महाभंडारा के पश्चात उत्सव समापन।

chat bot
आपका साथी