Dhanbad: जिले के आठ विद्यालय सबसे अधिक स्वच्छ, 38 विद्यालयों को किया जाएगा सम्मानित

जिले के 38 विद्यालयों को आज स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह बस कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह को मुख्य अतिथि होंगे। मुख्य अतिथि के आने का इंतजार है। उनके आते ही पुरस्कर वितरण समारोह शुरू हो जाएगा।

By Atul SinghEdited By: Publish:Wed, 06 Jul 2022 11:25 AM (IST) Updated:Wed, 06 Jul 2022 11:25 AM (IST)
Dhanbad: जिले के आठ विद्यालय सबसे अधिक स्वच्छ, 38 विद्यालयों को किया जाएगा सम्मानित
जिले के 38 विद्यालयों को आज स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

जागरण संवाददाता, धनबाद : जिले के 38 विद्यालयों को आज स्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। समारोह बस कुछ ही देर में शुरू होने वाली है। धनबाद के सांसद पशुपति नाथ सिंह को मुख्य अतिथि होंगे। मुख्य अतिथि के आने का इंतजार है। उनके आते ही पुरस्कर वितरण समारोह शुरू हो जाएगा। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 में जिले के आठ विद्यालयों ने स्कोर के आधार पर ओवर आल केटोगरी में अपनी जगह बनाई है। विद्यालयों के चयन का मापदंड स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार पोर्टल के तहत छह भागों को देखते हुए किया गया है। इनमें शौचालय, हाथ धुलाई, व्यवहार परिवर्तन, कोविड-19 संचालन और रख रखाव, शुद्ध पेयजल था। इसी के आधार पर कुल 59 बिंदुओं के मानक के अनुरूप विद्यालयों का चयन किया गया है। वहीं उप श्रेणी स्तर पर चयनित 30 विद्यालयों का चयन किया गया है। जिले से 2527 स्कूलों ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए आवेदन किया था। जिला स्तर पर 150 मूल्यांकनकर्ता ने 38 स्कूलों का चयन किया इनमें 24 ग्रामीण और 14 स्कूल शहरी क्षेत्र के हैं। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए चयनित इन विद्यालयों का पुरस्कार सह सम्मान समारोह का आयोजन छह जुलाई को न्यू टाउन हाल में किया जााएगा। इसमें चयनित विद्यालयों के विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सक्रिय सदस्य में से एक तथा बाल संसद के प्रधानमंत्री, विद्यालय के प्रभारी उपस्थित होंगे। जिला शिक्षा अधीक्षक इंद्र भूषण सिंह ने बताया कि इसबार सबसे खास बात है कि ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों ने स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार में अपनी बड़ी भागीदारी निभाई है।

ओवरआल में यह आठ स्कूल हुए हैं शामिल

उत्क्रमित मध्य विद्यालय नागनगर गोविंदपुर, आदर्श मध्य विद्यालय राजगंज, डीएवी कोयला नगर, अपर्णा पब्लिक स्कूल गोविंदपुर, डीएवी पब्लिक स्कूल टाटा सिजुआ, संत जेवियर्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मध्य विद्यालय खरिकाबाद, गोविंदपुर, उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिरूडीह

chat bot
आपका साथी