एग्यारकुंड मंडल भाजयुमो अध्यक्ष समेत चार गिरफ्तार, पुलिस को हथियार के धंधे में शामिल होने का संदेह Dhanbad News

बैंकमोड़ पुलिस ने वासेपुर से गैंग्स ऑफ वासेपुर के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम राकेश सिंह व चिंटू हैं। उनके साथी अनवर की तलाश हो रही है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 07:24 AM (IST) Updated:Sat, 12 Sep 2020 07:24 AM (IST)
एग्यारकुंड मंडल भाजयुमो अध्यक्ष समेत चार गिरफ्तार, पुलिस को हथियार के धंधे में शामिल होने का संदेह Dhanbad News
एग्यारकुंड मंडल भाजयुमो अध्यक्ष समेत चार गिरफ्तार, पुलिस को हथियार के धंधे में शामिल होने का संदेह Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। नए एसएसपी असीम विक्रांत मिंज के आने के बाद धनबाद पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए रेस है। इसी क्रम में कुमारधुबी ओपी पुलिस ने चार अपराधियों को एक पिस्टल समेत दबोचा है। इनमें से एक भाजयुमो  एग्यारकुंड मंडल का अध्यक्ष जय तिवारी भी है। दूसरी ओर पुलिस ने जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह से एक युवक को देसी पिस्टल के साथ पकड़ा है। बैंकमोड़ पुलिस ने मटकुरिया रेलवे कॉलोनी में गोली चलाने वाले वासेपुर गैंग्स के दो शातिरों को दबोचा है। 

हथियार आपूर्ति के धंधे में शामिल होने का संदेह 

कुमारधुबी ओपी पुलिस ने गुरुवार को बरडंगाल से टीपू यादव को पिस्टल के साथ पकड़ा। उसकी निशानदेही पर बरडंगाल के रहनेवाले भाजपा मंडल अध्यक्ष जय तिवारी, पंचमोहली के अभिषेक साव व डूमरकुंडा के राहुल सिंह को पकड़ा। इन पर हथियार आपूर्ति के धंधे में शामिल होने का संदेह पुलिस को है। टीपू यादव व राहुल साव पहले भी जेल जा चुके हैं। एसडीपीओ विजय कुमार व पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। पांच सितंबर को रिकवरी एजेंट से हुई 1.15 लाख लूट पर भी चारों से पूछताछ हुई। एजेंट सुभान खान को भी बुलाया गया। हालांकि वह पहचान नहीं कर सका। क्योंकि लूट नकाबपोश अपराधियों ने की थी।

पिस्टल के साथ एक धराया 

जोड़ापोखर थाना पुलिस ने टैब चोरी के एक आरोपित लखु राम मांझी से पूछताछ में मिली जानकारी पर उसके सहयोगी डिगवाडीह निवासी एक युवक को देसी पिस्टल के साथ पकड़ा। 

 

वासेपुर गैंग्स के दो शातिर गिरफ्तार

बैंकमोड़ पुलिस ने शुक्रवार को वासेपुर से गैंग्स के दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। इनके नाम राकेश सिंह व चिंटू हैं। उनके साथी अनवर की तलाश हो रही है। तीनों पर मटकुरिया रेलवे कॉलोनी के अजय कुमार ने 24  जून को बैंकमोड़ थाना में कॉलोनी में फायरिंग की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। कहा था कि विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ मतभेद हुआ था। इसलिए इन सबने दहशत बनाने के लिए शराब पीकर फायरिंग की थी। पुलिस का कहना है कि राकेश सिंह व चिंटू गैंग्स के शातिर हैं। दोनों प्रिंस खान के सहयोगी हैं। 

chat bot
आपका साथी