झरिया में पकड़ा गया दुर्लभ सफेद उल्लू

झरिया कोयरीबांध झरिया में रहने वाले स्नेक सेवर मंतोष स्वर्णकार ने सोमवार की रात बाल्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Nov 2020 09:55 AM (IST) Updated:Tue, 24 Nov 2020 09:55 AM (IST)
झरिया में पकड़ा गया दुर्लभ सफेद उल्लू
झरिया में पकड़ा गया दुर्लभ सफेद उल्लू

झरिया : कोयरीबांध झरिया में रहने वाले स्नेक सेवर मंतोष स्वर्णकार ने सोमवार की रात बाल्मीकि पट्टी स्थित एक घर में घुसे सफेद उल्लू को पकड़ा। उल्लू का वजन दो किलो से अधिक है। मंतोष ने कहा कि उक्त उल्लू बाल्मीकि पट्टी निवासी अशोक रविदास के घर में रात को घुस गया था। घर के लोग काफी डरे थे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। उल्लू को क्षति पहुंचाये बिना पकड़ा। इसे जंगल में सही सलामत छोड़ दिया जाएगा। कहा कि सफेद उल्लू दुर्लभ है। कभी-कभी ही मिलता है। झरिया-बलियापुर सड़क की मरम्मत शुरू

झरिया-बलियापुर मुख्य सड़क की मरम्मत के लिए बीसीसीएल प्रबंधन ने पहल शुरू कर दी है। गोलकडीह के परियोजना पदाधिकारी एसबी वर्णवाल की ओर से सड़क मरम्मत के लिए कई स्थानों पर छाई, मिट्टी, पत्थर गिराए गए हैं। परियोजना पदाधिकारी ने बताया कि सड़क की स्थिति जगह-जगह खराब हो गई है। गड्ढों की भराई की जा रही है। बड़े गड्ढे की भराई के लिए पत्थर व छाई गिराए गए हैं। कई मशीनें भी लगी हैं। डोजर, डंपर, ग्रेडर, पेलोडर लगाकर मरम्मत के बाद सड़क का समतलीकरण कराया जाएगा, ताकि लोगों को आवागमन में कोई असुविधा ना हो सके। बताते हैं कि संयुक्त मोर्चा ने सड़क मरम्मत की मांग को लेकर पिछले दिनों प्रबंधन को अल्टीमेटम दिया था। 30 नवंबर से सड़क जाम आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। इधर संयुक्त मोर्चा के युद्धेश्वर सिंह ने कहा कि यह केवल खानापूर्ति हो रही है। जब तक ठोस तरीके से सड़क की मरम्मत नहीं की जाती है तो आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। जोरदार आंदोलन होगा।

chat bot
आपका साथी