चासनाला गोली कांड में मृत सुधा का अंतिम संस्कार

चासनाला नुनूडीह तिलकोत्सव गोली कांड में मृतक सुधा देवी के शव का गुरुवार की शाम पोस्टमाट

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 08:35 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 08:35 AM (IST)
चासनाला गोली कांड में मृत सुधा का अंतिम संस्कार
चासनाला गोली कांड में मृत सुधा का अंतिम संस्कार

चासनाला : नुनूडीह तिलकोत्सव गोली कांड में मृतक सुधा देवी के शव का गुरुवार की शाम पोस्टमार्टम कराने के बाद सुदामडीह थाना पुलिस ने उनके परिवार को सौंप दिया। शव के नुनूडीह एनबीसीसी कॉलोनी घर पहुंचते ही मातम छा गया। परिवार के लोगों की चीख व चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। परिवार के लोगों के छलकते आंसू को देखकर हर आंखें नम हो गई। सुधा के स्वभाव की सभी तारीफ कर रहे थे। पति बिरजू, पुत्र विशाल, शुभम व मंटू के अलावे स्वजन दहाड़ मार कर रो रहे थे। सुधा की अर्थी को पति व पुत्र ने कंधा दिया। दाह संस्कार मोहलबनी मुक्तिधाम दामोदर नदी घाट पर रात में हुआ। मुखाग्नि पति बिरजू ने दी। पुलिस सुरक्षा को लेकर मुस्तैद थी। सुदामडीह थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार दीक्षित, सिदरी थाना के प्रभारी राज कपूर, बलियापुर थाना के प्रभारी गोपाल चंद्र घोषाल, भौंरा ओपी प्रभारी कालिका राम व जवान मुख्य रूप से थे।

दुखी परिवार को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व विधायक व जमसं नेता

नुनूडीह में गोली कांड के बाद गुरुवार को निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी दुखी परिवार के घर पहुंचे। दुखी बिरजू ठाकुर व उनके परिवार को सांत्वना दी। दोषी व्यक्ति के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। कहा कि 48 घंटे के अंदर गिरफ्तारी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। जमसं बच्चा गुट के संयुक्त महामंत्री अभिषेक सिंह भी दुखी परिवार को सांत्वना दी। कहा कि आर्थिक सहयोग व मुआवजा के लिए सरकार व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह से बात कर दिलवाने की पहल करेंगे।

chat bot
आपका साथी