चासनाला में बोकारो के जमादार ने चलाई थी गोली

जेएनएन बोकारो/चासनाला चासनाला से दो किमी दूर नुनूडीह में उदय नाथ पांडेय के पुत्र शशिनाथ पां

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 02:15 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 02:15 AM (IST)
चासनाला में बोकारो के जमादार ने चलाई थी गोली
चासनाला में बोकारो के जमादार ने चलाई थी गोली

जेएनएन, बोकारो/चासनाला : चासनाला से दो किमी दूर नुनूडीह में उदय नाथ पांडेय के पुत्र शशिनाथ पांडेय के तिलकोत्सव में बोकारो सिटी थाना में पदस्थापित जमादार बाल्मिकी पाठक ने गोली चलाई थी। उनकी गोली से ही एनबीसीसी कॉलोनी के बिरजू ठाकुर की पत्नी सुधा देवी की जान गई। प्रारंभिक जांच में यह बात आई है कि बाल्मिकी पाठक ने अपने सर्विस रिवाल्वर से गोलियां चलाई है। वे वधू के परिवार की बहू के छोटे भाई हैं। बोकारो डीआइजी प्रभात कुमार के आदेश पर जमादार को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही भी शुरू कर दी गई है। धनबाद पुलिस ने गुरुवार को बाल्मिकी पाठक के बोकारो के सेक्टर 12 स्थित आवास पर छापा भी मारा। वे फरार मिले। इधर, गोली चलने से घायल होने वाले युवक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

उदय नाथ पाडेय के पुत्र शशि नाथ पाडेय का विवाह आरा में भोजपुर बिहिया के नावाडीह निवासी वैद्यनाथ ओझा की पुत्री से तय हुआ था। बुधवार की शाम बिहार से लड़की के परिवार वाले तिलकोत्सव के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पहुंचे। यहा कार्यक्रम शुरू हुआ तभी वधू पक्ष की ओर से आए बोकारो स्टील सिटी थाना में तैनात सहायक अवर निरीक्षक शौकिया हवाई फायरिग करने लगे। उसी दौरान पिस्टल में गोली फंस गई। पिस्टल को फिर से कॉक करने के दौरान फायरिग हो गई। समारोह में ठकुराइन का काम कर रही सुधा देवी की मौत हो गई जबकि एक और युवक घायल हो गया। मौके से पुलिस से नाइन एमएम का खोखा बरामद किया है।

chat bot
आपका साथी