Dhanbad Crime: शहर में फिर काले पल्सर की दहशत, भूली में महिला के गले से चेन झपटकर फुर्र

धनबाद शहर इन दिनों के बाद फिर काले पल्सर की दहशत में है। अकेली महिला को देखते ही पल्सर सवार लुटेरे उस पर झपट रहे हैं और गले से चेन लूट कर फरार हो जा रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज आने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sun, 26 Jun 2022 02:04 PM (IST) Updated:Sun, 26 Jun 2022 02:04 PM (IST)
Dhanbad Crime: शहर में फिर काले पल्सर की दहशत, भूली में महिला के गले से चेन झपटकर फुर्र
धनबाद शहर इन दिनों के बाद फिर काले पल्सर की दहशत में है।

संवाद सहयोगी, भूली (धनबाद) : धनबाद शहर इन दिनों के बाद फिर काले पल्सर की दहशत में है। अकेली महिला को देखते ही पल्सर सवार लुटेरे उस पर झपट रहे हैं और गले से चेन लूट कर फरार हो जा रहे हैं। शहर में झपट मार गिरोह की सीसीटीवी फुटेज आने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं।  ताजा घटना भूली की है।

बेखौफ बदमाशों ने रविवार की सुबह सी ब्लाक स्थित कॉलोनी के पास एक महिला से सोने की चेन लूट ली। दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले कॉलोनी में छिनतई की घटना को अंजाम देकर लगातार भूली पुलिस को चुनौती दे दी। भूली सी ब्लाक आवास सख्या 202 की रहने वाली रेणु देवी के साथ छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया। रेणु देवी बुधनी हटिया से अपने घर जा रही थी।

सी ब्लॉक झंडा सिंह कालोनी के कर पास पहुंची तो बाइक पर दो युवक सामने से नजदीक आये और गले से चेन झपट कर भाग निकले। रेणु देवी से चेन छीनने वालों में पीछे बैठा युवक टोपी लगाए हुए थे और बाइक चलाने वाला हेलमेट पहने हुए था। उन्होंने ने बताया कि बाइक सवार दो युवक पीछा करते हुए सी ब्लाक कॉलोनी तक आये और लौटते हुए नजदीक आये और झपटा मार कर गले से चेन छीन कर मुख्य सड़क की ओर भाग कर भूली बाईपास  रोड निकल गए। दोनो युवक काला रंग का पल्सर बाइक से थे। भूली क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना व छिनतई की घटना से लोग दहशत में हैं। इससे पहले शहर के कई दूसरे इलाकों में भी महिलाओं के गले से चेन झपटने की घटना हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं के कारण महिलाएं अब सोने के गहने पहन कर घर से अकेले निकलने में डरने लगी हैं।

chat bot
आपका साथी