Dhanbad Corona News : रेलवे हॉस्पिटल की चीफ नर्स की रांची में मौत, सफाईकर्मी भी पॉजिटिव

Dhanbad Corona News रेलवे हॉस्पिटल की चीफ नर्स की रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को तबीयत काफी खराब होने के बाद उन्हें रांची रेफर किया गया था।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 06:54 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 07:24 PM (IST)
Dhanbad Corona News : रेलवे हॉस्पिटल की चीफ नर्स की रांची में मौत, सफाईकर्मी भी पॉजिटिव
Dhanbad Corona News : रेलवे हॉस्पिटल की चीफ नर्स की रांची में मौत, सफाईकर्मी भी पॉजिटिव

धनबाद, जेएनएन। Dhanbad Corona News रेलवे हॉस्पिटल की चीफ नर्स (48) की रांची में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार को तबीयत काफी खराब होने के बाद उन्हें रांची रेफर किया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी। उनके कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना है। वह बरटांड़ पंडित क्लिनिक रोड पर फ्लैट में रहती थी। उनके पति बीसीसीएल में कार्यरत हैं। दूसरी ओर, रेलवे हॉस्पिटल के एक सफाई कर्मचारी भी पॉजिटिव पाया गया है। इसके बाद अस्पताल कर्मियों में भय का माहौल है।

चीफ नर्स धनबाद के रेलवे अस्पताल में कोरोना वारियर के रूप में कार्य करती थीं। वे यहां आइसीयू में लगातार ड्यूटी कर रही थीं। इसी दौरान धीरेॉ-धीरे उनकी तबीयत बिगड़ती गयी। बताया जाचा है कि वे पहले से ही फेफड़े की बीमारी से जूझ रही थीं। इस दौरान उन्हें हल्का बुखार के साथ सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रांची रेफर किया गया था, जहां कोरोना टेस्ट में की गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। बुधवार को इलाज के दौरान नर्स की मौत हो गयी।

chat bot
आपका साथी