Cyber Crime News: 24 साइबर आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इनमें दो सगे भाई भी

पुलिस ने जिन 14 साइबर आरोपितों को पकड़ा है उनमें सगे भाई भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपितों में पालोजोरी थाना क्षेत्र के लटझारी गांव निवासी राजेश मंडल मुकेश मंडल बसहा गांव निवासी अमित रजवार गुड्डू रजवार प्रदीप यादव निरंजन यादव पवन ठाकुर शामिल हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 05 May 2021 05:54 PM (IST) Updated:Wed, 05 May 2021 05:54 PM (IST)
Cyber Crime News: 24 साइबर आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, इनमें दो सगे भाई भी
देवघर पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाया अभियान ( प्रतीकात्मक फोटो)।

देवघर, जेएनएन। साइबर आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान जिले के तीन थाना क्षेत्र से पुलिस ने 14 साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया है। एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि इन लोगों के पास से 23 मोबाइल, 37 सीम कार्ड, नौ पासबुक, चार चेकबुक, 11 एटीएम बरामद किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर साइबर डीएससी नेहा बाला व एसडीपी सह एसडीपीओ मंगल सिंह जामूदा के नेतृत्व में जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र के लटझरी व बसहा, सारठ थाना क्षेत्र के जमुआसोल, पथरड्डा ओपी क्षेत्र के गोबरशाला व दुधवाजोरी में छापेमारी कर इन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपितों में से मुकेश मंडल के खिलाफ पालोजोरी थाने में वर्ष 2019 में हत्या का मामला दर्ज है। अब वह साइबर के धंधे का हिस्सा बन गया था। पूछताछ के दौरान इन आरोपितों ने बताया कि ये लोग लोगों को केवाइसी अपडेट कराने के नाम पर बैंक अधिकारी बन, क्रेडिट कार्ड अपडेट करने, टीम व्यूअर, क्विक स्पोट, रिमोट एक्सेस एप, एनी डेस्क आदि डाउनलोड कराकर व अन्य विधि से ठगी का शिकार बनाते हैं।

पकड़े गए आरोपितों में सगे भाई भी शामिल

पुलिस ने जिन 14 साइबर आरोपितों को पकड़ा है उनमें सगे भाई भी शामिल हैं। पकड़े गए आरोपितों में पालोजोरी थाना क्षेत्र के लटझारी गांव निवासी राजेश मंडल, मुकेश मंडल, बसहा गांव निवासी अमित रजवार, गुड्डू रजवार, प्रदीप यादव, निरंजन यादव, पवन ठाकुर शामिल हैं। इनमें से प्रदीप व निरंजन सगे भाई हैं। इसके अलावा सारठ थाना क्षेत्र के जमुआसोल निवासी सगे भाई कुंदन मंडल व चंदन मंडल और अविनाश रजवार, पथरड्डा ओपी क्षेत्र के गोबरशाला गांव निवासी उमेश दास, दुधवाजोरी गांव निवासी अनिल राणा, पंकज कुमार राणा, उत्तम राणा शामिल हैं। इन लोगों में से उमेश मूल रूप से पथरौल थाना क्षेत्र के बिल्ली गांव का रहने वाला है। लेकिन वह इन दिनों गोबरशाला गांव निवासी बासुदेव महरा के घर में रह रहा था। पुलिस इन सभी से उनके अन्य साथियों व धंधे के तरीकों के बारे में पूछताछ कर रही है। जानकारी हो कि कोविड संक्रमण के दौरान जब पूरा देश परेशान है इस परिस्थिति में भी ये लोग लोगों को ठगी का शिकार बनाने से नहीं चूक रहे। पुलिस ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।

chat bot
आपका साथी