कुएं में मिला चार दिनों से लापता किशोर का शव

गोमो बाजार चैता रेलवे फाटक के समीप सरकारी कुएं से शुक्रवार को राय टोला निवासी जीवाधन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 07:27 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 07:27 PM (IST)
कुएं में मिला चार दिनों से लापता किशोर का शव
कुएं में मिला चार दिनों से लापता किशोर का शव

गोमो बाजार : चैता रेलवे फाटक के समीप सरकारी कुएं से शुक्रवार को राय टोला निवासी जीवाधन राय के 14 वर्षीय पुत्र छोटू का शव मिला। वह चार दिनों से घर से गायब था। वह उच्च विद्यालय चैता में आठवीं कक्षा में पढ़ता था।

अहले सुबह ग्रामीण शौच के लिए खेत गए थे। वहां फैले दुर्गंध से संदेह हुआ और लोगों ने कुएं में झांक कर देखा तो पानी में शव दिखाई दिया। मुखिया प्रेमचंद महतो की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान छोटू के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया। इधर खबर पाकर पहुंचे स्वजनों का रोकर बुरा हाल था। मां जयंती देवी रह रहकर अचेत हो रही थी। बड़ा भाई विष्णु राय ने कहा कि चार दिन पूर्व छोटू मुहं धोने के बहाने घर से निकला था। एक सप्ताह पूर्व वह चंद्रपुरा चला गया था, जहां से उसे वापस लाया गया था।

chat bot
आपका साथी