बलियापुर में लॉकडाउन के दौरान डीसी ने गरीबों में बांटे अनाज

कोरोना वायरस के खिलाफ देशव्यापी लॉकडाउन में सरकार के अभियान कोई व्यक्ति भूखा न रहे का जायजा लेने धनबाद के डीसी अमित कुमार शुक्रवार को जिले के पदाधिकारियों के साथ बलियापुर क्षेत्र का दौरा किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Apr 2020 06:17 PM (IST) Updated:Fri, 10 Apr 2020 06:17 PM (IST)
बलियापुर में लॉकडाउन के दौरान डीसी ने गरीबों में बांटे अनाज
बलियापुर में लॉकडाउन के दौरान डीसी ने गरीबों में बांटे अनाज

बलियापुर : कोरोना वायरस के खिलाफ देशव्यापी लॉकडाउन में सरकार के अभियान कोई व्यक्ति भूखा न रहे का जायजा लेने धनबाद के डीसी अमित कुमार शुक्रवार को जिले के पदाधिकारियों के साथ बलियापुर क्षेत्र का दौरा किया। डीसी दामोदर नदी के किनारे सुदूर गांव कालाजोर पहुंचे। गांव के नया प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में शिविर लगाकर गांव की गरीब महिलाओं के बीच अनाज भरी टोकरी का वितरण किया। डीसी ने कहा कि लॉकडाउन में निर्धनों को खाने की कोई असुविधा न हो इसके लिए सरकारी अनाज का वितरण किया जा रहा है। उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों को कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे अभियान के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया। डीसी खरीकाबाद गांव भी पहुंचे। यहां महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से संचालित दीदी किचन योजना, बलियापुर अग्रसेन भवन में संचालित सामुदायिक किचन व मां पार्वती महिला स्वयं सहायता समूह की ओर से संचालित मुख्यमंत्री दाल-भात योजना का निरीक्षण किया। डीसी के साथ अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम, जिला आपूíत पदाधिकारी भोगेंद्र ठाकुर, सिदरी के एसडीपीओ एके सिन्हा, बलियापुर के बीडीओ रतन कुमार सिंह, सीओ मो. असलम, प्रखंड आपूíत पदाधिकारी राम स्वार्थ पासवान, थाना प्रभारी गोपाल चंद्र घोषाल, बालाजी राजहंस, राजेश कुमार सिंह, राजकुमार आदि थे।

chat bot
आपका साथी