Jharkhand: गिरिडीह में हत्या के बाद युवक का सिर साथ ले गए कातिल, ढूंढने में पुलिस परेशान

गांव की महिलाएं मवेशियों को पदनाटांड मैदान में गई थी। सिर कटी लाश देखकर वे डर गईं। गांव लौटकर इसकी जानकारी दी। इसके बाद परसन थाना की पुलिस को सूचना दी गई।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 31 Aug 2020 04:11 PM (IST) Updated:Mon, 31 Aug 2020 04:11 PM (IST)
Jharkhand: गिरिडीह में हत्या के बाद युवक का सिर साथ ले गए कातिल, ढूंढने में पुलिस परेशान
Jharkhand: गिरिडीह में हत्या के बाद युवक का सिर साथ ले गए कातिल, ढूंढने में पुलिस परेशान

गिरिडीह, जेएनएन। परसन ओपी अंतर्गत पदनाटांड़ मैदान में बीती रात एक 26 वर्षीय अज्ञात युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारे हत्या करने के बाद सिर लेकर भाग गए। सूचना पाकर ओपी प्रभारी रामाशंकर उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। सिर की तलाश में पुलिस जगह-जगह जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद सोमवार को खोरीमहुआ के एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह भी पहुंचे। उन्होंने आसपास के थानों से संपर्क कर किसी युवक के लापता होने की जानकारी ली। फिलहाल पुलिस को कुछ भी पता नहीं चल सका है। घटना स्थल पर सिगरेट का डिब्बा एवं पानी का बोतल मिला है। पुलिस अनुमान लगा रही है कि संभवत: मृतक एवं अपराधी एक-दूसरे के परिचित थे। मैदान में सभी साथ-साथ बैठे थे।

घटना के संबंध में बताया जाता है के सोमवार की सुबह गांव की महिलाएं मवेशियों को पदनाटांड मैदान में गई थी। सिर कटी लाश देखकर वे डर गईं। गांव लौटकर इसकी जानकारी दी। इसके बाद गांव वालों ने परसन ओपी प्रभारी को इसकी सूचना दी। इधर एसडीपीओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही वे कुछ बताने की स्थिति में रहेंगे।

chat bot
आपका साथी