अब तक 1500 लाभुकों का हुआ रजिस्ट्रेशन
धनबाद कोरोना वायरस का वैक्सीन डॉक्टर-कर्मचारियों के साथ ही आंगनबाड़ी कर्मियों को भी दिया जाएगा। यह वैक्सीन पहले फेज में ही देना है। मुख्यालय के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों की सूची कोविन एप पर डाटा अपलोड करना शुरू कर दिया है।
धनबाद : कोरोना वायरस का वैक्सीन डॉक्टर-कर्मचारियों के साथ ही आंगनबाड़ी कर्मियों को भी दिया जाएगा। यह वैक्सीन पहले फेज में ही देना है। मुख्यालय के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग ने आंगनबाड़ी कर्मचारियों की सूची कोविन एप पर डाटा अपलोड करना शुरू कर दिया है। विभाग की मानें तो अब तक सदर अस्पताल सभी स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ी कर्मियों को मिलाकर 1500 लाभुकों को जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। यह संख्या 2500 के ऊपर जा सकती है। आंगनबाड़ी कर्मी भी फ्रंटलाइन योद्धा :
सरकार ने डॉक्टर और कर्मचारियों के साथ आंगनबाड़ी कर्मचारियों को भी फ्रंटलाइन योद्धा माना है। लॉकडाउन की अवधि में आंगनबाड़ी कर्मियों ने घर-घर जाकर कंटेंटमेंट जोन के संपर्क में आने वाले लोगों की खोजबीन की है। उनका काम भी फ्रंटलाइन योद्धा का ही रहा है। ऐसे में पहले फेज में उन्हें टीका लगाने का निर्देश दिया गया है। जिले में लगभग 2000 आंगनबाड़ी कर्मचारी हैं। सॉफ्टवेयर में अपलोड में आ रही परेशानी :
सॉफ्टवेयर में डाटा को अपलोड करने में परेशानी आ रही है। पिछले दिनों कराए गए डाटा अपलोड में कई तकनीकी खामियां आई हैं। एक ही व्यक्ति का नाम दो बार अपलोड हो गया है। हालांकि अब इसमें सुधार कर नाम को चढ़ाया जा रहा है। अब तक जिले में एक भी साइड इफेक्ट का केस नहीं :
जिले में अब तक करीब 500 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन दी गई है। लेकिन किसी में साइड इफेक्ट नहीं देखने को मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित है, जो भी लागू रजिस्टर्ड हुए हैं, वह तय तिथि पर आकर अपना वैक्सीन जरूर लें। पहले फेज में आंगनबाड़ी कर्मचारियों को भी टीका देना है। टीका पूरी तरह सुरक्षित है। विभाग टीकाकरण की लगातार तैयारियां कर रहा है।
- डॉ. गोपाल दास, सिविल सर्जन धनबाद।