बलियापुर में पांच कोरोना संक्रमित होने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप

बलियापुर बलियापुर क्षेत्र में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले में इजाफा होने से इस ग्रामीणों में दहशत है। क्षेत्र के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी कामगारों की रिपोर्ट रविवार की रात जांच रिपोर्ट आई। इसमें पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Jun 2020 10:01 PM (IST) Updated:Mon, 01 Jun 2020 10:01 PM (IST)
बलियापुर में पांच कोरोना संक्रमित होने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप
बलियापुर में पांच कोरोना संक्रमित होने से ग्रामीणों में मचा हड़कंप

बलियापुर : बलियापुर क्षेत्र में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले में इजाफा होने से इस ग्रामीणों में दहशत है। क्षेत्र के विभिन्न क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासी कामगारों की रिपोर्ट रविवार की रात जांच रिपोर्ट आई। इसमें पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिन्हें प्रशासन ने सोमवार की सुबह क्वारंटाइन सेंटर से कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया। पॉजिटिव मिले पांचों में एक महिला है। सभी हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु से बलियापुर आने के बाद क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे। झारखंड पब्लिक स्कूल क्वारंटाइन सेंटर बलियापुर में पॉजिटिव मिले सुरूंगा गांव का 23 वर्षीय युवक तमिलनाडु से 22 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन से धनबाद पहुंचा था। वहीं पॉजिटिव मिले कुसमाटांड़ के 23 वर्षीय युवक बाघमारा की एक महिला रिश्तेदार के साथ चंडीगढ़ से प्राइवेट कार से धनबाद पहुंचा था। 19 मई को स्वास्थ्य जांच के बाद ये लोग बीबीएम कॉलेज क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद उक्त युवक व महिला पॉजिटिव मिली। परघा गांव का 24 वर्षीय युवक जो महाराष्ट्र से लौटने के बाद 20 मई से बीबीएम कॉलेज सेंटर में रह रहा था। 19 मई को इनकी स्वास्थ्य जांच पीएमसीएच में की गई थी। पांचवा पॉजिटिव मामला बलियापुर थाना क्षेत्र के चिटाही स्थित चासनाला बी टाइप कॉलोनी में रह रहे एक व्यक्ति का है, जो पॉजिटिव पाया गया है। उसे भी कोविड-19 अस्पताल धनबाद में भर्ती कराने ले जाया गया है। चासनाला बी टाइप कॉलोनी में रह रहा यह व्यक्ति अपने पिता एवं भाई के साथ मुंबई से लौटा था। बलियापुर थाना क्षेत्र में कोरोना वायरस के कुल पॉजिटिव मामले आठ हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी