Coal loading fight Dhanbad: ओरिएंटल आउटसोर्सिंग पैच में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में झड़प, विधायक ढुलू ने झाड़ा पल्ला

Coal loading fight Dhanbad बीसीसीएल के गोदिवंदपुर क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक चार कोलियरी की ओरिएंटल आउटसोर्सिंग पैच में टकराव की स्थिति बनी हुई है। कभी भी बड़ी घटना हो सकती है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 07:36 AM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 07:36 AM (IST)
Coal loading fight Dhanbad: ओरिएंटल आउटसोर्सिंग पैच में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में झड़प, विधायक ढुलू ने झाड़ा पल्ला
Coal loading fight Dhanbad: ओरिएंटल आउटसोर्सिंग पैच में कांग्रेस और भाजपा समर्थकों में झड़प, विधायक ढुलू ने झाड़ा पल्ला

कतरास, जेएनएन। Coal loading fight Dhanbad बीसीसीएल के गोदिवंदपुर क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक चार कोलियरी की ओरिएंटल आउटसोर्सिंग पैच में नियोजन सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कांग्रेस के प्रखंड उपाध्यक्ष विकास सिंह के नेतृत्व में उनके समर्थक आंदोलन पर उतर आए। परियोजना में प्रदर्शन कर काम बंद करा दिया। इधर काम बंद कराए जाने के विरोध में करीब दस बजे भाजपा विधायक ढुलू समर्थक कंपनी के कर्मी सामने आ गए। कर्मी नहीं चाहते थे कि उनका काम बंद हो। दोनों ओर से नारेबाजी के साथ नोकझोंक शुरू हो गई। लोग एक-दूसरे को ललकारने लगे। देखते ही देखते लाठियां चमकाए जाने लगी।

टकराव की सूचना मिलते ही पुिलस ने मोर्चा संभाला। इंस्पेक्टर राम प्यारे राम, सोनारडीह व धर्माबांध ओपी के अलावा जिला से आयी पुलिस बल ने बीच बचाव कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया, लेकिन दोनो पक्षों के बीच तनाव बनी रही। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में कोलियरी के पीओ केके सिन्हा के साथ आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई। इस दौरान पीओ ने दूरभाष पर आउटसोर्सिंग कंपनी के वरीय अधिकारी से वार्ता की। पीओ ने आंदोलनकारियों से उनकी मांगों पर पंद्रह दिनों का समय लिया।

विकास सिंह ने कहा कि बेरोजगारों को हर हाल में नियोजन देना होगा। यदि पंद्रह दिनों के भीतर मांग पूरी नहीं हुई तो अनिश्चितकाल के लिए आउटसोर्सिंग का चक्का जाम कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 27 जुलाई को मांग के संबंध में प्रबंधन को पत्र दिया था, लेकिन कोई नतीजा सामने नहीं आने के चलते आंदोलन पर उतरना पड़ा। वार्ता में विकास सिंह के अलावा दुर्गेश सिंह, नितेश सिंह, बबलू सिंह, मनोज सिंह आदि शामिल थे। कंपनी कर्मियों ने कहा कि हमलोग पहले से काम करते आ रहे हैं। हमलोगों की रोजी रोटी का सवाल है।

मुझे इस आंदोलन के बारे में कोई जानकारी नही है। वहां से मुझे कोई लेना देना नहीं है।

-ढुलू महतो, विधायक, बाघमारा

chat bot
आपका साथी