पिछड़ों व आदिवासियों के सच्चे हितैषी हैं मोदी: रघुवर

सीएम ने कहा कि पीएम का बलियापुर आगमन झारखंड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों का क्षण है। केंद्र सरकार ने सुशासन और विकास के चार साल पूरे किए।

By Edited By: Publish:Fri, 25 May 2018 04:46 PM (IST) Updated:Fri, 25 May 2018 05:02 PM (IST)
पिछड़ों व आदिवासियों के सच्चे हितैषी हैं मोदी: रघुवर
पिछड़ों व आदिवासियों के सच्चे हितैषी हैं मोदी: रघुवर

धनबाद, जेएनएन। बलियापुर में प्रधानमंत्री ने 27 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शुक्रवार को ऑनलाइन शुभारंभ किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने सिंदरी में खाद कारखाना पुनरुद्धार, देवघर में एम्स, हवाई अड्डा, पतरातू में पावर प्लांट, सिटी पाइप लाइन गैस वितरण योजना का ऑनलाइन शिलान्यास किया। पीएम के संबोधन से पूर्व राज्य के मुख्यमंत्री ने नरेंद्र मोदी का झारखंड की जनता की तरफ से धन्यवाद ज्ञापन किया। सीएम ने कहा कि पीएम का बलियापुर आगमन झारखंड के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों का क्षण है। केंद्र सरकार ने सुशासन और विकास के चार साल पूरे किए।

पीएम ने खासतौर पर झारखंड को तीस हजार करोड़ की परियोजनाओं को सौगात देने आए। राज्य की सवा तीन करोड़ की जनता की ओर से पीएम को बधाई। झारखंड की जनता ईश्वर से कामना करती है कि आप दीर्घायु हों और देश की सेवा करते रहें। आपे गरीबों, आदिवासियों के लिए सोचते हैं। भगवान बिरसा का नाम आपने ही लाल किले से याद किया था। विकास की राजनीति के साथ खड़ी झारखंड की जनता मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों में तीन वर्ष में दस हजार लोगों को नौकरी दी गई।

झारखंड प्राकृतिक संसाधन से भरपूर है। हमारा राज्य देश ही नहीं विकसित दुनिया के राज्यों की श्रेणी में आपके मार्गदर्शन में खड़ा होगा। झारखंड के बच्चों के लिए 31000 स्कूलों में बेंच डेस्क और बिजली पहुंचाई। झारखंड सरकार ने तीस प्रतिशत रायल्टी को पानी की योजनाओं में खर्च किया है। पांच सौ की आबादी वाले आदिवासी गांव में तीन जून से फेलोशिप योजना लागू करेंगे। झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता विकास की राजनीति के साथ है।

chat bot
आपका साथी