Dhanbad Weather Update: कमजोर हुआ डीप डिप्रेशन, दिनभर रहेंगे बादल; शाम से माैसम में बदलाव के आसार

Dhanbad Weather Update मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार बुधवार शाम तक मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। गुरुवार से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से धनबाद के तापमान में भी गिरावट आ गई है।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 15 Sep 2021 09:45 AM (IST) Updated:Wed, 15 Sep 2021 09:45 AM (IST)
Dhanbad Weather Update: कमजोर हुआ डीप डिप्रेशन, दिनभर रहेंगे बादल; शाम से माैसम में बदलाव के आसार
लगातार बारिश से धनबाद की जनता परेशान ( फोटो जागरण)।

जागरण संवाददाता, धनबाद।  बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर 2 दिनों तक डीप डिप्रेशन के रूप में रहा और इससे धनबाद समेत राज्य के ज्यादातर हिस्से में झमाझम बारिश हुई। झारखंड के साथ-साथ पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ , मध्य प्रदेश और गुजरात में भी इसका प्रभाव रहा। मंगलवार को डीप डिप्रेशन कमजोर हो गया और डिप्रेशन में बदल गया। अगले 24 घंटे के दौरान इसके और कमजोर होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को भी सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बादल गरजने के साथ बारिश भी होती रहेगी। दिन भर मौसम का मिजाज बिगड़े रहने के बाद शाम में इसमें बदलाव होने के संकेत मौसम विभाग ने दिए हैं।

मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार बुधवार शाम तक मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। गुरुवार से मौसम पूरी तरह साफ हो जाएगा। कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से धनबाद के तापमान में भी गिरावट आ गई है। 35 - 36 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान लगातार बारिश की वजह से 30 डिग्री पर पहुंच गया है। तापमान में गिरावट से गर्मी गायब हो गई है। यहां तक की रात में पंखे की हवा हल्की ठंडक का भी एहसास कराने लगी है। बारिश कम होने और मौसम साफ होने के साथ ही तापमान में फिर बढ़ोतरी होगी। धनबाद के साथ-साथ बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा समेत संथाल परगना के सभी जिलों में बुधवार को बादल छाने और बारिश की संभावना जताई गई है। इसके बाद 16 सितंबर से इसमें थोड़ी कमी आ सकती है।

chat bot
आपका साथी