झरिया में चौकीदार पुत्रों को मारा चाकू

झरिया: झरिया थाना के चौकीदार बलराम पासवान और जसवंत पासवान के पुत्र छोटू पासवान और रोहि

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jun 2018 11:29 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jun 2018 11:29 PM (IST)
झरिया में चौकीदार पुत्रों को मारा चाकू
झरिया में चौकीदार पुत्रों को मारा चाकू

झरिया: झरिया थाना के चौकीदार बलराम पासवान और जसवंत पासवान के पुत्र छोटू पासवान और रोहित पासवान को शनिवार की रात लगभग आठ बजे भगतडीह आरएसपी कॉलेज के पास खड़े युवकों ने विवाद के बाद चाकू मारकर जख्मी कर दिया। दोनों का इलाज झरिया के एक नर्सिग होम में चल रहा है। चाकू मारनेवाले युवकों की तलाश में झरिया पुलिस लगी हुई है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। बताते हैं कि चौकीदार पुत्र छोटू पासवान और रोहित पासवान अपने दोस्त प्रदुमन के साथ रात लगभग आठ बजे अपनी बाइक से बस्ताकोला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। तीनों वहीं खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी दौरान वहा खड़े आधा दर्जन युवक पहुंचे। प्रदुमन से युवकों का पहले से विवाद चल रहा था।इसलिए सभी युवक प्रदुमन की पिटाई करने लगे। छोटू और रोहित बीच बचाव किया। इसी बीच एक युवक ने दोनों चौकीदार के पुत्रों छोटू और रोहित पर चाकू चला दिया। एक के पेट में और दूसरे की बाह में चाकू लगी। दोनों जख्मी हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे। तब तक चाकू मारने वाले युवक भाग गए।चौकीदार पुत्रों ने घटना की जानकारी झरिया पुलिस को दी।दोनों चौकीदार और झरिया पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। दोनों को नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस चाकू मारनेवालों की तलाश में लगी है।

chat bot
आपका साथी