बोकारो में स्‍वतंत्रता द‍िवस की खुश‍ियां मातम में बदली... झंडा लगाते समय दो जवान ब‍िजली की चपेट में आए

बोकारो में बोकारो पुल‍िस लाइन में एक बड़ा हादसा हो गया। दो जवान व एक सफाई कर्मी 11 हजार वोल्‍ट के तार की चपेट में आ गए। ज‍िसमें सफाई कर्मी की मौत हो गई। जवनों का इलाज बीजीएच में चल रहा है। घटना त‍िरंगा झंडा लगाने के क्रम में घटी।

By Atul SinghEdited By: Publish:Mon, 15 Aug 2022 10:29 AM (IST) Updated:Mon, 15 Aug 2022 10:29 AM (IST)
बोकारो में स्‍वतंत्रता द‍िवस की खुश‍ियां मातम में बदली... झंडा लगाते समय दो जवान ब‍िजली की चपेट में आए
बोकारो पुल‍िस लाइन में एक बड़ा हादसा हो गया। (जागरण)

जागरण संवाददाता, बाेकारो। बोकारो पुल‍िस लाइन में एक बड़ा हादसा हो गया। दो जवान व एक सफाई कर्मी 11 हजार वोल्‍ट के तार की चपेट में आ गए। ज‍िसमें सफाई कर्मी की मौत हो गई। जवनों का इलाज बीजीएच में चल रहा है। घटना त‍िरंगा झंडा लगाने के क्रम में घटी। तार के संपर्क में आने से तीनों घायल हो गए।  स्‍वतंत्रता द‍िवस की खुशि‍यां कुछ ही क्षणों में मातम में बदल गई। घायल जवान में सीआइडी के स्‍वयं दस्‍ते के कर्मचारी तरंग मि‍ंज और पुलिस मेंस एसोसिएशन बोकारो जिला के मंत्री राजकुमार मुंडा शामि‍ल है। मुंडा की स्थिति गंभीर। सफाई कर्मी बागेश्वर की हुई है मौत की सूचना है।

chat bot
आपका साथी