24 घंटे बाद खैरा तालाब में तैरता मिला कन्हैया का शव Dhanbad News

केंदुआ खटीक पट्टी निवासी कन्हैया तालाब में स्नान करने गया था। घर नहीं लाैटने के बाद से परिजन तालाश कर रहे थे। मंगलवार को तालाब में काफी खोजने के बाद भी उसका पता नहीं चला।

By mritunjayEdited By: Publish:Wed, 19 Jun 2019 11:58 AM (IST) Updated:Wed, 19 Jun 2019 11:58 AM (IST)
24 घंटे बाद खैरा तालाब में तैरता मिला कन्हैया का शव Dhanbad News
24 घंटे बाद खैरा तालाब में तैरता मिला कन्हैया का शव Dhanbad News
केंदुआ, जेएनएन। धनबाद प्रखंड के केंदुआडीह खैरा स्थित खैरा तालाब में डूबने ने 48 वर्षीय कन्हैया लाल खटीक की मृत्यु हो गई। शव बुधवार सुबह तालाब में तैरता मिला।
केंदुआ खटीक पट्टी निवासी कन्हैया मंगलवार को तालाब में स्नान करने गया था। घर नहीं लाैटने के बाद से परिजन तालाश कर रहे थे। मंगलवार को तालाब में काफी खोजने के बाद भी उसका पता नहीं चला। करीब 24 घंटे के बाद बुधवार सुबह उसका शव तालाब में तैरता दिखा। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और मृतक के परिजन पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी