गाैर से सुनिए राहुल गांधीजी! आपको BJP का यह बाहुबली विधायक दे रहा चुनाैती Dhanbad News

विधायक ढुलू ने कहा कि बाघमारा में भाजपा इतनी मजबूत है कि यहां से राहुल गांधी भी खड़ा हो जाए तो भाजपा प्रत्याशी को हरा नहीं सकते हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 04:27 PM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 04:27 PM (IST)
गाैर से सुनिए राहुल गांधीजी! आपको BJP का यह बाहुबली विधायक दे रहा चुनाैती Dhanbad News
गाैर से सुनिए राहुल गांधीजी! आपको BJP का यह बाहुबली विधायक दे रहा चुनाैती Dhanbad News

सिजुआ, जेएनएन। राहुल गांधीजी! अब आप भले ही कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं हैं लेकिन आपकी अहमियत कम नहीं हुई है। कांग्रेस के छोटे-बड़े नेताओं के लिए तो आप अब भी अध्यक्ष से कम नहीं हैं और न ही भविष्य में कम होंगे। भाजपा के केंद्रीय नेता आपको चुनाैती देते ही थे अब स्थानीय नेता भी देने लगे हैं। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के बाहुबली विधायक ढुलू महतो ने आपको चुनाैती दी है।

कतरास क्लब में सोमवार को लोयाबाद व कतरास मंडल भाजपा सम्मेलन में विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया गया। चुनाव जीतने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर देने का निर्देश दिया गया। बूथ मैनेजमेंट पर चर्चा हुई। विधायक ढुलू महतो ने कहा कि राज्य में ऐसी पार्टियां हैं जो उग्रवाद के नाम पर चुनाव जीतने की मंशा रखती है। झारखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वैसे दल और नेताओं की साजिश को विफल किया है।

विधायक ने कहा कि बाघमारा में भाजपा इतनी मजबूत है कि यहां से राहुल गांधी भी खड़ा हो जाए तो भाजपा प्रत्याशी को हरा नहीं सकता है। विधायक ने कहा कि पार्टी के अंदर रहकर जिस तरह से आरोप प्रत्यारोप लगाया जा रहा है, वैसे नेता का चेहरा सामने आ गया है। विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक अमित यादव, मिल्टन पार्थ सारथी, सुरेश महतो, प्रभात मिश्रा, पप्पू सिंह, गुड्डू घोष, गुरमीत सिंह, सूर्यदेव मिश्रा आदि थे।

chat bot
आपका साथी