महिला कार्यकर्ता से संबंध को लेकर विवादों में भाजपा नेता

महिला कार्यकर्ता के साथ कथित रूप से अवैध संबंध के आरोप लेकर मनईटांड़ मंडल भाजपा अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह विवादों में घिर गए हैं।

By Sachin MishraEdited By: Publish:Wed, 04 Apr 2018 02:15 PM (IST) Updated:Wed, 04 Apr 2018 02:15 PM (IST)
महिला कार्यकर्ता से संबंध को लेकर विवादों में भाजपा नेता
महिला कार्यकर्ता से संबंध को लेकर विवादों में भाजपा नेता

धनबाद, जेएनएन। अपनी ही पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता के साथ कथित रूप से अवैध संबंध के आरोप लेकर मनईटांड़ मंडल भाजपा अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह विवादों में घिर गए हैं।

दिलीप कुमार सिंह को पदमुक्त करने की मांग 

पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह के नेतृत्व में मनईटांड़ मंडल भाजपा कमेटी के पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंप दिलीप कुमार सिंह को पदमुक्त करने की मांग की है।

जिलाध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

जिलाध्यक्ष को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि मनईटांड़ मंडल अध्यक्ष का एक महिला के साथ अवैध संबंध को लेकर क्षेत्र में भाजपा की बदनामी हो रही है। इस मामले की अविलंब जांच कराकर मंडल अध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपा को नुकसान उठाना पड़ेगा। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आशा पांडेय, राजेश दास, संजय कुशवाहा, टिंकू साव, सुधेश कुमार, सोनातन विश्वास, आनंद कुमार, प्रमोद कुमार मंडल, सुरेश सिंह, रामचंद्र पंडित, दिलीप साव, सुनील गुप्ता, शंकर चौहान आदि शामिल हैं।

आरोप सही पाए जाने पर होगी कार्रवाई

मनईटांड़ मंडल अध्यक्ष दिपील कुमार सिंह के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत प्राप्त हुई है। मंडल अध्यक्ष पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है। आरोप सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

-चंद्रशेखर सिंह, धनबाद जिलाध्यक्ष, भाजपा।

रची जा रही है साजिशः दिलीप 

मेरी लोकप्रियता से घबराकर पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील सिंह साजिश रच रहे हैं। सुशील सिंह कैसे आदमी हैं और क्या करते हैं, सबको पता है। मैंने जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह को सबकुछ बता दिया है।

-दिलीप कुमार सिंह, मनईटांड़ मंडल अध्यक्ष, भाजपा। 

chat bot
आपका साथी