महाविद्यालयों के कर्मचारियों ने किया आंदोलन का एलान, 24 को घेरेंगे CM का आवास Dhanbad News

कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से सामूहिक अवकाश पर रहते हुए विवि में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। उनकी मुख्य मांग सप्तम वेतनमान लागू करना है।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 21 Sep 2019 01:20 PM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 01:20 PM (IST)
महाविद्यालयों के कर्मचारियों ने किया आंदोलन का एलान, 24 को घेरेंगे CM का आवास Dhanbad News
महाविद्यालयों के कर्मचारियों ने किया आंदोलन का एलान, 24 को घेरेंगे CM का आवास Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। बीबीएमकेयू कोयलांचल विश्वविद्यालय सहित राज्य के सभी विश्वविद्यालयों व उनके अंतर्गत आने वाले महाविद्यालयों के कर्मचारी 24 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। विवि के शिक्षकेत्तर कर्मियों ने शुक्रवार को कुलसचिव कर्नल एमके सिंह को पत्र देकर सामूहिक अवकाश के लिए आवेदन दिया। कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से विवि प्रशासन और सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।

कर्मचारियों ने सर्वसम्मति से सामूहिक अवकाश पर रहते हुए विवि में धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। कर्मचारियों के अनुसार उनकी मुख्य मांग सप्तम वेतनमान लागू करना है। इसके अलावा पांचवें व छठवें वेतनमान का निर्धारण, बकाया भुगतान, कर्मचारियों को सीनेट प्रतिनिधि के लिए सीनेट का चुनाव कराना, लेखापाल, सहायक प्रशाखा पदाधिकारी, प्रधान सहायक पुस्तकालय अध्यक्ष, पीटीआई आदि पदों पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को विशेष भत्ता देना सहित कई मांगें हैं।

कर्मचारियों ने योग्यताधारी तृतीय वर्गीय कर्मचारियों को उच्च पदों तथा प्रशाखा पदाधिकारी, प्रधान सहायक, लेखापाल सहायक, पुस्तकालय अध्यक्ष, पीटीआई आदि पदों पर पदोन्नति की मांग की है। इसके अलावा जो भी शिक्षकेतर कर्मचारी सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उन्हें अंतिम वेतनमान के आधार पर एसीपी गणना कर पेंशन भुगतान करने की व्यवस्था करने की मांग की है। बता दें कि इस संबंध में 25 अगस्त को सिंदरी महाविद्यालय में बीबीएमकेयू शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ की बैठक अमरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई थी। इसके पूर्व महाविद्यालयों के कर्मचारी चार से छह सितंबर तक सामूहिक हड़ताल पर थे। 

chat bot
आपका साथी