सिंह मैंशन दुश्मन, गठबंधन तो करेगा ही : बच्चा सिंह

धनबाद : सिंह मैंशन तो दुश्मन है, गठबंधन करेगा ही। कहना था पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का। वे बुधवार का

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jan 2019 08:43 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jan 2019 08:43 PM (IST)
सिंह मैंशन दुश्मन, गठबंधन तो करेगा ही : बच्चा सिंह
सिंह मैंशन दुश्मन, गठबंधन तो करेगा ही : बच्चा सिंह

धनबाद : सिंह मैंशन तो दुश्मन है, गठबंधन करेगा ही। कहना था पूर्व मंत्री बच्चा सिंह का। वे बुधवार को अपने आवास में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन चाहे तो रघुकुल धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को तैयार है। इस सवाल पर कि सिद्धार्थ गौतम भी लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं, सिंह ने कहा कि लोकतंत्र है कोई भी लड़ सकता है। संग्राम सिंह समेत विभिन्न लोगों से सिद्धार्थ के मिलने पर बच्चा सिंह ने कहा कि दुश्मन हैं वे तो गठबंधन करेंगे ही।

रघुकुल से प्रत्याशी कौन होगा? इस सवाल को टालते हुए उन्होंने कहा कि इस पर बाद में निर्णय लिया जाएगा। अपने विषय में उन्होंने कहा कि वे मार्गदर्शन करेंगे। वैसे राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता। उन्होंने कहा कि महागठबंधन टिकट दे तो पीएन सिंह से अपूर्व टक्कर होगा।

इस सवाल पर कि रघुकुल किस दल से टिकट लेने की फिराक में है। बच्चा सिंह ने कहा कि जो भी दल टिकट दे रघुकुल चुनाव लड़ेगा। अभिषेक तो कांग्रेस के सदस्य भी हैं। विधानसभा चुनाव में झरिया से तो दावेदारी है ही। हालांकि प्रत्याशी का सवाल यहां भी टाल दिया। एक सवाल पर कहा कि एनडीए में जाने का कोई सवाल ही नहीं है। सरयू राय के आगमन पर कहा कि वे नीरज की हत्या पर संवेदना जताने आए थे। राजनीति पर कोई बात नहीं हुई। झूठ बोल रहे पीएन सिंह, कभी नहीं की आरएसपी पर बात :

आरएसपी कॉलेज बचाने में उदासीनता बरतने के सांसद पीएन सिंह के आरोप को बच्चा सिंह ने गलत ठहराया। कहा कि पीएन सिंह ने कभी भी आरएसपी कॉलेज पर कोई प्रस्ताव उनके समक्ष नहीं रखी थी। उनके मंत्री रहते आरएसपी के स्थानांतरण का मामला भी नहीं उभरा था। पीएन सिंह पर जवाबी हमला करते हुए बच्चा सिंह ने कहा कि वे अब तक के सबसे निष्क्रिय सांसद हैं। उनके रहते डीसी रेल लाइन बंद हो गई। एम्स व एयरपोर्ट देवघर चला गया, दुरंतो एक्सप्रेस यहां से हटा लिया गया। वे 15 साल विधायक व 10 साल सांसद रहे लेकिन शून्यकाल तक में कोई सवाल नहीं पूछा। बच्चा सिंह ने कहा कि अपने मंत्रित्व काल में जब उन्होंने सिंदरी-धनबाद फोर लेन का प्रस्ताव दिया तो पीएन ने इसका विरोध करते हुए कहा कि बहुत से लोग उजड़ जाएंगे। उन्हें एक मिनट एमपी बने रहने का हक नहीं है। लोग उन्हें चुनाव में बैलेट से जवाब देंगे। एचएमएस की हड़ताल राजनीतिक

बच्चा सिंह ने कहा कि कोयला जगत में संयुक्त मोर्चा की हड़ताल राजनीतिक थी। एचएमएस से उनकी यूनियन को भाग लेने का कोई निर्देश नहीं दिया गया था। किसी बैठक में भी हड़ताल की सफलता पर कोई निर्णय नहीं हुआ था। आउटसोर्सिग से बीसीसीएल के निजीकरण का खतरा

बच्चा सिंह ने कहा कि हड़ताल से एक दिन पूर्व सीसीसी की बैठक कोयला भवन में हुई। बैठक में बीसीसीएल के निदेशक वित्त राजशेखर ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि आउटसोर्सिग को बंद कर देना चाहिए। उसकी वजह से 48000 मजदूरों को बैठाकर वेतन देना पड़ रहा है। आउटसोर्सिग कंपनियों के कारण कंपनी तबाह है। कोयला चोरी और ओवर रिपोर्टिग चरम पर है। उत्पादन हो नहीं रहा है। सिंह ने कहा कि अधिकारी की स्वीकारोक्ति बताती है कि यदि आउटसोर्सिग बंद नहीं किया गया तो बीसीसीएल का पूरी तरह निजीकरण हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी